आईपीएल में आज दो मैच हैं। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। चेन्नई की टीम यह मैच जीतकर प्लेऑफ में जगह बनाना चाहेगी। वहीं, दिल्ली की टीम प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर है। चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। न्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 223 रन बनाए हैं। जिसके जवाब में खेलने उतरी दिल्ली की पूरी टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर महज 146 रन ही बनाये। चेन्नई ने 77 रन से मैच अपने नाम कर लिया। ऋतुराज गयकवार्ड मैन ऑफ मैच रहे।
141 रन के स्कोर पर चेन्नई सुपर किंग्स का पहला विकेट गिरा है। ऋतुराज गायकवाड़ 50 गेंद में 79 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और सात छक्के लगाए। उनकी शानदार पारी के चलते चेन्नई का स्कोर 171 रन पहुंच गया है।
195 रन के स्कोर पर चेन्नई की टीम का दूसरा विकेट गिरा है। शिवम दुबे नौ गेंद में 22 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में तीन छक्के लगाए। खलील अहमद ने उन्हें ललित यादव के हाथों कैच कराया। 195 रन के स्कोर पर ही चेन्नई की टीम का तीसरा विकेट गिरा है। डेवोन कॉन्वे 87 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और तीन छक्के लगाए। एनरिच नोर्त्जे ने उन्हें अमन हकीम खान के हाथों कैच कराया।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश तीक्ष्णा।दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर (कप्तान), फिलिप सॉल्ट (विकेटकीपर), राइली रूसो, यश ढुल, अमन हकीम खान, अक्षर पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, चेतन साकरिया, खलील अहमद, एनरिच नार्त्जे।

