Adipurush Movie : लखनऊ में अखिल भारत हिंदू महासभा ने फिल्म का किया विरोध, हजरतगंज कोतवाली में दी तहरीर, जानें- पूरा मामला

0
113

न्यूज लिंक संवाददाता। राजधानी लखनऊ में फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फिल्म को बैन करने की मांग भी की। अखिल भारत हिंदू महासभा की तरफ से हजरतगंज कोतवाली में तहरीर देकर फिल्म के डायरेक्टर स्टार कास्ट और राइटर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है। इसके अलावा अखिल भारत हिंदू महासभा ने कल सोमवार को फिल्म के विरोध में पुतला दहन कर प्रदर्शन करने का ऐलान भी किया है। प्रवक्ता शिशिर चतुर्वेदी ने बताया है कि आदि पुरूष नाम की फ़िल्म में सनातन धर्म का, प्रभु श्री राम जी, माता सीता व हनुमान जी का अपमान किया गया है। फिल्म का चित्रण कलाकारों की वेशभूषा, शब्दों का चयन और असल रामायण का गलत प्रस्तुतीकरण से सनातनियो का अपमान किया जा रहा है। यह फिल्म ही सनातनियों का अपमान करने के लिए बनाई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here