न्यूज लिंक, संवाददाता। कानपुर में मां से प्रेम संबंध की बात पर लोग ताना देते थे तो अपहरण की साजिश रच डाली। इसके लिए दो बेटों ने साथियों के साथ मिलकर युवक को घर से बुलाया और फिर उसका अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ताओं ने युवक को गाड़ी से कई जगहों पर ले जाकर मारपीट की। पुलिस ने मामले में तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर कार भी बरामद की। जबकि एक फरार हो गया।
जरौली फेस वन निवासी श्रीओम शुक्ला (40) कैफे संचालक है। श्रीओम शुक्ला के परिवार में पत्नी खुशबू व दो बेटे मानस (7) व अंश (5) है। बड़े भाई हरिओम शुक्ला ने बताया कि शनिवार देर रात श्रीओम कैफे बंद कर घर लौटे थे। कुछ देर बाद घर आए कार सवार चार युवकों ने श्रीओम को बुलाया और घर के बाहर गली में बात करते हुए चले गए। गली के बाहर पहुंचते ही यवुकों ने श्रीओम के साथ मारपीट कर जबरन कार में बैठा कर चले गए। युवक ने पुलिस को सूचना दी।
एसीपी नौबस्ता अभिषेक पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की तो जानकारी हुई की युवक के एक महिला से पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध थे। महिला से प्रेम संबंधों की जानकारी पर होने पर उसके बेटे रजत गुप्ता (28) व कार्तिक गुप्ता (26) ने साथी ऋषभ बाजपेई (23) व अमन सचान घर पहुंचे थे।

