न्यूज लिंक संवाददाता। सपा विधायक इरफान सोलंकी को कड़ी सुरक्षा में महाराजगंज जेल से कचहरी लाया गया। उन्हें एमपी एमएलए कोर्ट में पेश किया गया है। इस कोर्ट में उनके खिलाफ आगजनी का मुकदमा विचाराधीन है। आज इस मुकदमे में दूसरे विवेचन विवेचक की गवाही कराई जानी है।
इस मौके पर सपा विधायक के भाई रिजवान सोलंकी भी अदालत पहुंचे हैं। इस दौरान सर्मथकों का हाथ उठाकर अभिवादन किया। कोर्ट में इरफान सोलंकी का परिवार और भाई रिजवान सोलंकी भी मौजूद रहा।

