न्यूज लिंक संवाददाता। यूपी के बलिया में सात दिन में करीब सौ लोगों की मौत की खबरों के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने हीट वेव को लेकर हाईलेवल मीटिंग बुलाई है। सीएम के लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर यह बैठक होगी। बैठक में कई विभागों के प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य अफसरों को बुलाया गया है। माना जा रहा है सीएम इस बैठक में हीट वेव से बचाव को लेकर जरूरी दिशा निर्देश देंगे।

