PM Modi US Visit : पीएम मोदी का अमेरिका दौरा, व्हाइट हाउस में होगा स्वागत, यहां देखें- कार्यक्रम की पूरी लिस्ट

0
170

न्यूज लिंक संवाददाता। PM Modi US Visit प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने के लिए अमेरिका पूरी तरह तैयार है। पीएम मोदी 20 जून को अमेरिका दौरे पर निकलेंगे। इस दौरे को लेकर विदेश मंत्रालय की तरफ से जानकारी साझा की गई है। जिसमें बताया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी कब अमेरिका पहुंच रहे हैं और वहां वो किन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।पीएम मोदी 20 से 25 जून तक अमेरिका और मिस्र के दौरे पर रहेंगे।

व्हाइट हाउस में होगा स्वागत

विदेश सचिव ने बताया कि 22 जून को व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच प्रतिनिधित्व स्तर की द्विपक्षीय बैठक होंगी। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी यूएस कांग्रेस को संबोधित भी करेंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रधानमंत्री मोदी के लिए डिनर की मेजबानी भी करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी कई बड़ी कंपनियों के अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।

मिस्र के दौर पर भी जाएंगे पीएम मोदी

विदेश सचिव ने पीएम मोदी के अमेरिकी दौरे के बाद मिस्र के दौरे पर भी जानकारी दी। जिसमें उन्होंने बताया कि 24-25 जून को प्रधानमंत्री मोदी इजिप्ट की यात्रा पर रहेंगे। ये प्रधानमंत्री मोदी की पहली इजिप्ट यात्रा होगी। ये 1997 के बाद किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री के द्वारा पहला आधिकारिक द्विपक्षीय दौरा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के निमंत्रण पर यहां की यात्रा कर रहे हैं।

PM के कार्यक्रम

21 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह की अगुआई करेंगे।
22 जून को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ पीएम मोदी की उच्च स्तरीय बैठक होगी।
22 जून की शाम को पीएम मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडेन द्वारा उनके सम्मान में आयोजित किए गए राजकीय रात्रिभोज शामिल होंगे।
22 जून को अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे।
23 जून को अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में दोपहर भोज की मेजबानी करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी वाशिंगटन में प्रमुख कंपनियों के सीईओ, पेशेवरों, अन्य हितधारकों के साथ बातचीत करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here