न्यूज लिंक, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज से दो दिवसीय मथुरा का दौरा शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो गई हैं। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन शनिवार को शाम 4:20 बजे होगा। सबसे पहले बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज में जनसभा होगी। सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज में पीएम मोदी के नौ साल पूरे होने पर कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यानथ करीब एक घंटा रहेंगे।
शाम 6:00 से 6:30 बजे तक उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद कार्यालय का उद्घाटन और परिषद की बोर्ड बैठक की अध्यक्षता करेंगे। शाम 7:40 बजे से 8:00 बजे तक श्री कृष्ण जन्मस्थान का दर्शन करेंगे। 8:00 बजे से 8:15 बजे तक लाइट एंड साउंड शो का लोकार्पण करेंगे। 8:25 से 9:15 तक मुख्यमंत्री का समय आरक्षित रहेगा। 9:15 बजे से 10:15 बजे तक विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे।
मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय स्थित गेस्ट हाउस में होगा। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7:45 से 8:15 तक बांके बिहारी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। 8.25 बजे डीएफसी वृंदावन पहुंचेंगे।

