Mainpuri Murder : दूल्हा-दुल्हन समेत परिवार के पांच लोगों की हत्या, आरोपी भाई ने खुद को मारी गोली, जानें- मामला

0
167

न्यूज लिंक, संवाददाता। किशनी क्षेत्र में एक युवक ने शनिवार को दूल्हा-दुल्हन समेत परिवार के पांच लोगों की गोली मारकर हत्या करने के बाद भाई ने खुद भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक ने अपने भाई, भाई की पत्नी ,बहन, बहनोई, मामी और एक दोस्त समेत छह लोगों को बांका (धारदार हथियार) से काट डाला।

आरोपी ने खुद को भी बाद में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के आरोपी सहित छह लोग मरे हैं। घटना तड़के तीन और चार बजे के बीच की है।

उन्होंने बताया कि जिले की ग्राम पंचायत अरसारा के ग्राम गोकुलपुरा में सुभाष यादव के लड़के सोनू की बारात कल शाम गंगापुर गांव से लोटी थी। सोनू का भाई शिववीर सिंह यादव के सिर पर रात को शैतान सवार हो गया और उसने परिवार को ही खत्म कर डाला। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस मौके पर पँहुची है। घटना से गाँव में दहशत का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here