Kaushambi News: UP STF ने कौशांबी में मोस्ट वांटेड गुरफान को एनकाउंटर में किया ढेर, हत्या, लूट समेत कई मामले थे दर्ज

0
111

न्यूज लिंक, संवाददाता। सवा लाख का इनामी बदमाश गुफरान एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया। कौशांबी जिले के समदा इलाके में मंगलवार को सुबह पांच बजे मुठभेड़ हुई। एसटीएफ से हुई मुठभेड़ में गुफरान मारा गया। मुठभेड़ स्थल से नाइन एमएम की एक कारबाईन, 32 बोर की एक पिस्टल, अपाचे बाइक बरामद की गई है। हत्या, लूट, हत्या के प्रयास जैसे सात मामलों में वांछित था गुफरान।

एडीजी प्रयागराज की ओर से गुफरान पर एक लाख का का इनाम था। सुल्तानपुर पुलिस की ओर से 25 हजार का इनाम था गुफरान पर। प्रतापगढ़, सुल्तानपुर जिलों में गुफरान पर 13 से अधिक गंभीर मामले दर्ज थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here