न्यूज लिंक, संवाददाता। मध्यप्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 जुलाई को मध्यप्रदेश के शहडोल के लालपुर में बड़ी जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। एक हफ्ते के अंदर पीएम मोदी का ये दूसरा दौरा है. वहीं तीन महीने में वो तीसरी बार मध्यप्रदेश आ रहे हैं। आज जहां पीएम पहुंच रहे है, वो आदिवासी जिला है। बीजेपी लगातार ही एमपी के आदिवासियों को साधने का काम कर रही है।
जानिए पीएम मोदी का कार्यक्रम
- दोपहर 3 बजे पीएम मोदी शहडोल पहुंचेंगे.
- राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047 की लॉन्चिंग कार्यक्रम.
- एक करोड़ आयुष्मान कार्ड का वितरण कार्यक्रम.
- लालपुर ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे.
- पीएम मोदी शाम 5.15 बजे पकरिया गांव पहुंचेंगे.
- जनजातीय समाज के मुखिया और वरिष्ठ जनों से संवाद.
- स्व सहायता समूह की लखपति बहनों से संवाद/आजीविका मिशन के सदस्यों से चर्चा.
- पेसा समिति के प्रतिनिधियों से संवाद.
- जनजातीय क्षेत्र के ग्रामीण फुटबॉल खिलाड़ियों से संवाद.
- पकरिया में जनजातीय समाज के साथ रात्रि भोज करेंगे मोदी.
- पीएम मोदी रात 7:10 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे

