PM Modi Shahdol Visit Live : पीएम मोदी शहडोल में जनसभा को करेंगे संबोधित, यहां देखें- कार्यक्रम की पूरी लिस्ट

0
143

न्यूज लिंक, संवाददाता। मध्यप्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 जुलाई को मध्यप्रदेश के शहडोल के लालपुर में बड़ी जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। एक हफ्ते के अंदर पीएम मोदी का ये दूसरा दौरा है. वहीं तीन महीने में वो तीसरी बार मध्यप्रदेश आ रहे हैं। आज जहां पीएम पहुंच रहे है, वो आदिवासी जिला है। बीजेपी लगातार ही एमपी के आदिवासियों को साधने का काम कर रही है।

जानिए पीएम मोदी का कार्यक्रम

  • दोपहर 3 बजे पीएम मोदी शहडोल पहुंचेंगे.
  • राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन 2047 की लॉन्चिंग कार्यक्रम.
  • एक करोड़ आयुष्मान कार्ड का वितरण कार्यक्रम.
  • लालपुर ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे.
  • पीएम मोदी शाम 5.15 बजे पकरिया गांव पहुंचेंगे.
  • जनजातीय समाज के मुखिया और वरिष्ठ जनों से संवाद.
  • स्व सहायता समूह की लखपति बहनों से संवाद/आजीविका मिशन के सदस्यों से चर्चा.
  • पेसा समिति के प्रतिनिधियों से संवाद.
  • जनजातीय क्षेत्र के ग्रामीण फुटबॉल खिलाड़ियों से संवाद.
  • पकरिया में जनजातीय समाज के साथ रात्रि भोज करेंगे मोदी.
  • पीएम मोदी रात 7:10 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here