Kanpur News: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ अभियान, गांधी जयंती पर चला 207 घंटे हुई सफाई

Kanpur News: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ कानपुर नगर निगम का 207 घंटे सफाई अभियान।

0
198
महापौर और नगर आयुक्त को इंडिया बुक आफ रिकार्ड दिल्ली के दिनेश पाण्डेय एवं सुगोतो दास ने दी शील्ड।

न्यूजलिंक हिंदी, कानपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती पर शहर में चला अखंड सफाई महाभियान का सोमवार को मोतीझील में समापन हो गया। 207 घंटे लगातार सफाई कर नगर निगम ने अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज करा लिया। इस दौरान दिल्ली से आई टीम ने महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन को पुरस्कृत करते हुए शील्ड प्रदान की। महापौर ने बताया कि सफाई अभियान में 124 किलोमीटर सड़क सफाई, 10,800 मीटर नालियों की सफाई, 14 किलोमीटर ग्रीनबेल्ट की सफाई  और 344 मीट्रिक टन कूडे़ का निस्तारण किया गया।

बता दें कि, 23 सितंबर को शाम 4 बजे नगर निगम के द्वारा 207 घंटे का अनवरत महा-अखण्ड सफाई अभियान की शुरुआत की गई थी। इसका जोनल कार्यालय-5 जागेश्वर अस्पताल गोविंद नगर से प्रारम्भ हुआ। जो पूरे शहर के अलग-अलग जोन से होता हुआ दो अक्टूबर को सुबह 9 बजे महात्मा गांधी की जयंती पर मोतीझील स्थित नगर निगम प्रांगण में समापन हुआ। यह अभियान नगर निगम कानपुर की टीम एवं निकुंज एजुकेशन सोसाइटी बुलन्दशहर के 35 सदस्यीय टीम के सहयोग में चलाया गया।

जोनल कार्यालय-5 में 34 घंटे के सफर में 16 किलोमीटर, जोन संख्या-3 में 34 घंटे में 19 किलोमीटर अभियान कर सफाई इसके बाद जोन-2 ने 35 घंटे के सफर में कुल 22 किलोमीटर का सफर पूरा कर, जेडएसओ-1 मनोज पाल को आगे बढाये जाने हेतु सुपुर्द किया। यहां लगभग 26 किलोमीटर का सफर तय कर सफाई कार्य हुआ। श्रीराम चौरसिया जोनल स्वच्छता अधिकारी जोन-4 के द्वारा इस अभियान को आगे ग्रीन पार्क चौराहे से मटका चौराहा होते हुऐ कम्पनी बाग तक सफाई की गई, यहां 17 किलोमीटर सड़क सफाई, 1,800 मीटर नालियों की सफाई एवं 73 मीट्रिक टन कूड़ा का निस्तारण कराया गया। जोनल स्वच्छता अधिकारी जोन-6 के द्वारा कम्पनी बाग से नबावगंज से एसडी कालेज होते हुये पत्रकारपुरम मोड(केसा) से मकडीखेड़ा रोड़ से इन्दिरानगर होते हुए अलग-अलग क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया, जो सोमवार को फजलगंज से मरियमपुर चौराहा होते हुये नरेन्द्र मोहन सेतु से मोतीझील प्रांगण पहुंचा।

समापन कार्यक्रम में महापौर प्रमिला पांडेय, नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन, इंडिया बुक आफ रिकार्ड दिल्ली के दिनेश पाण्डेय एवं श्री सुगोतो दास,पार्षद और अपर नगर आयुक्त प्रतिपाल चौहान, जगदीश यादव, समस्त जोनल अधिकारी, जोनल अभियन्ता, समस्त नगर स्वास्थ्य अधिकारी, डिपो इंचार्ज रफजुल रहमान, एसबीएम शंशांक दीक्षित आदि रहे।महापौर, नगर आयुक्त एवं समस्त नगर निगम  इण्डिया बुक आफ रिकार्ड दिल्ली के दिनेश पांडेय एवं सुगोतो दास द्वारा इण्डिया बुक ऑफ रिकार्ड में अखण्ड महाभियान के लिए पुरस्कृत करते हुए शील्ड दी। महापौर ने सफाई महभियान के लिए निकुंज एंड कम्पनी को धन्यवाद दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here