न्यूजलिंक हिंदी। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेट कीपर एवं बल्लेबाज ऋषभ पंत का इंतजार मैदान पर भारत के हर फैन को है। युवा बल्लेबाज 10 महीने पहले भयावह कार हादसे का शिकार हो गए थे। जिसके बाद क्रिकेट से उनकी दूरियां काफी बढ़ गई। भले ही पंत वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं हैं लेकिन वे भयानक इंजरी से लगभग उबर चुके हैं।Rishabh Pant सड़क हादसे में घायल होने के दस महीने बाद क्रिकेटर ऋषभ पंत अब स्वस्थ हैं। वे मंगलवार को खानपुर विधायक उमेश कुमार के साथ धार्मिक यात्रा पर निकले। उन्होंने बाबा केदार और बद्रीनाथ के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।
दर्शन करने के बाद बीकेटीसी की ओर से उन्हें भगवान केदारनाथ का प्रसाद, रूद्राक्ष माला एवं विभूति अंगवस्त्र भेंट किया गया। इस मौके पर बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश गौड़, केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव/बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह, कार्याधिकारी आरसी तिवाीर, पुजारी शिवलिंग, प्रबंधक प्रदीप सेमवाल, अरविंद पंत, कुलदीप मौजूद रहे।
इस साल टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों को भगवान के दर्शन करते देखा गया। अब इसी कड़ी में ऋषभ पंत भी उत्तराखंड पहुंच चुके हैं. वहां, पहुंचते ही उन्होंने कड़ी सुरक्षा के बीच बाबा केदार और बद्रीनाथ के दर्शन किए। ऋषभ पंत ने भगवान की पूजा अर्चना करते हुए देशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। पिछले साल दिसंबर के हादसे के बाद पंत समय-समय पर अपनी फिटनेस का अपडेट देते रहे हैं. पंत को घुटने में गंभीर चोट आई थी जिसके चलते उन्हें सर्जरी का सामना करना पड़ा।

