Israel Palestine War : इसराइल पर हमले के बाद ईरान की संसद और सड़कों पर मनाया गया जश्न, दुनिया भर से आई प्रतिक्रियाएं

ताजा जानकारी के मुताबिक इस युद्ध में अब तक इजराइल के 300 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 1750 इजराइली लोग घायल हो चुके हैं। इसी बीच इजराइल के दुश्मन देश ईरान ने चरमपंथी समूह हमास के तरफ से किए गए हमले का जश्न मनाया है।

0
277

न्यूज़लिंक हिंदी। इजराइल (Israel) और चरमपंथी समूह हमास (Hamas) के बीच चल रहा युद्ध एक बेहद विनाशकारी मोड़ पर पहुंच चुका है। ताजा जानकारी के मुताबिक इस युद्ध में अब तक इजराइल के 300 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 1750 इजराइली लोग घायल हो चुके हैं। इसी बीच इजराइल के दुश्मन देश ईरान ने चरमपंथी समूह हमास के तरफ से किए गए हमले का जश्न मनाया है।

ईरान के सुप्रीम लीडर आयातुल्लाह अली खामेनेई के नजदीकी वरिष्ठ सलाहकार ने शनिवार (7 अक्टूबर) को ईरान संसद में हमले के लिए समर्थन व्यक्त किया और इसे गौरवपूर्ण ऑपरेशन बताया। इस दौरान ईरान के संसद में इजराइल की मौत के नारे लगाए। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है, जिसमें संसद में लोग जश्न मनाते दिख रहे हैं।

दुनिया भर से आई प्रतिक्रियाएं
भारत : भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”इजराइल में हुए आतंकवादी हमले की ख़बर से स्तब्ध हूं। हमारी संवेदनाएं और दुआएं हमले के पीड़ित लोगों और मारे गए लोगों के परिवार के साथ हैं। हम इस मुश्किल घड़ी में इसराइल के साथ खड़े हैं।”

ईरान : ऐसी रिपोर्ट्स आ रही हैं कि ईरान के सुप्रीम लीडर आयातुल्लाह अली ख़ामेनेई के सलाहकार ने इसराइल में फ़लीस्तीनी लड़ाकों के हमले का समर्थन किया है।

आईएसएनए न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक़, रहीम सफवी ने कहा कि हम फ़लीस्तीनी लड़ाकों को मुबारकबाद देते हैं। यरूशलम और फ़लीस्तीन की आज़ादी मिलने तक हम फ़लीस्तीनी लड़ाकों के साथ हैं।

अमेरिका : अमेरिकी दूतावास की तरफ़ से कहा गया है, “अमेरिकी नागरिकों को अपनी सुरक्षा बढ़ाने और सुरक्षा के प्रति सचेत होने की सलाह दी जाती है। ऐसी सुरक्षा संबंधी घटनाएं, जिनमें मोर्टार और रॉकेट भी दागे जाते हैं, आमतौर पर बिना चेतावनी के होती हैं। हम हालात पर नज़र बनाए हुए हैं।”

फ़ांस : फ़ांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों, जर्मनी के विदेश मंत्री और यूरोपीय कमीशन के प्रेसीडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन हमास के हमलों की निंदा की है, जबकि अमेरिका ने दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की है।

लेबनान की तरफ से भी इजरायल पर चालू हमले
इस्लामी आतंकी संगठन हमास के दक्षिणी इजरायल पर हमले के बाद अब लेबनान की तरफ से भी इजरायल पर हमले चालू हो गए हैं। हमास को सहायता देने वाला आतंकी संगठन हिज़्बुल्ला (Hezbollah) अब खुद लड़ाई में उतर आया है। हिज़्बुल्ला ने इजरायल से सटी लेबनान सीमा की तरफ से रॉकेट दागे हैं। हेज्बोल्लाह ने इजरायल के शेबा फार्म इलाके में राकेट और गोले दागे हैं। हालाँकि, इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here