इज़रायल जंग में फंसी बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा की वतन वापसी, चेहरे पर दिखीं टेंशन

बहरहाल जंग के बीच इजरायल में फंसी नुसरत की वतन वापसी हो गई है। मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए अदाकारा का एक वीडियो सामने आया है। नुसरत के चेहरे पर साफ तौर पर परेशानी नजर आ रही है।

0
228

न्यूज़लिंक हिंदी। इजरायल और फिलिस्तीन के बीच शनिवार से युद्ध चल रहा है। दोनों देशों के बीच हो रही जंग के बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा इजरायल में फंस गई थीं। ये खबर सामने आने के बाद से एक्ट्रेस के फैंस काफी चिंता में थे और नुसरत के सही सलामत अपने देश वापस लौटने की दुआएं मांग रहे थे। लेकिन अब एक्ट्रेस को लेकर एक राहत भरी खबर सामने आई है। युद्ध के बीच इजरायल में फंसी नुसरत अब अपने देश सुरक्षित लौट आई हैं। मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए एक्ट्रेस की पहली झलक सामने आई है। एक्ट्रेस बिल्कुल सही सलामत हैं। हालांकि, वो काफी परेशान लग रही हैं। उनके चेहरे पर मायूसी साफ दिखाई दी।

चेहरे पर नज़र आई परेशानी
बहरहाल जंग के बीच इजरायल में फंसी नुसरत की वतन वापसी हो गई है। मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए अदाकारा का एक वीडियो सामने आया है। नुसरत के चेहरे पर साफ तौर पर परेशानी नजर आ रही है। न्यूज एजेंसी ANI ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने बॉडीगार्ड के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं। एयरपोर्ट से बाहर निकलती ही मीडिया ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। इस दौरान एक्ट्रेस थोड़ी सहमी हुई नजर आईं।

कैसे इजरायल में फंसी नुसरत?
बता दें कि नुसरत भरुचा हाइफ़ा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का हिस्सा बनने के लिए इजरायल गई थीं। लेकिन इसी बीच वहां जंग छिड़ गई और नुसरत वहां फंस गईं। एक्ट्रेस की टीम ने इस बारे में जानकारी दी थी। उनकी टीम ने जानकारी देते हुए कहा था कि एक्ट्रेस एक बेसमेंट में हैं और सुरक्षित हैं। लेकिन चिंता उस वक्त बढ़ गई थी जब नुसरत से इस बातचीत के बाद उनकी टीम का संपर्क टूट गया था। उनकी टीम ने कहा था- हम संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। हम नुसरत को सुरक्षित रूप से भारत वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं और आशा करते हैं कि वह स्वस्थ और सुरक्षित तरीके से वापसी करेंगी। अब ताजा जानकारी के मुताबिक, नुसरत सुरक्षित रुप से एयरपोर्ट पहुंच चुकी हैं। जल्द ही वो वॉर जोन से बाहर निकलने के लिए फ्लॉइट बोर्ड करेंगी।

भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी
इजराइल में जंग जैसे हालात को देखते हुए शनिवार को इजराइल और फलस्तीन में मौजूद भारतीय दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि भारतीय नागरिकों से गुजारिश की जाती है कि वे चौकन्ने रहें और मकामी अफसरों की सलाह के मुताबिक सुरक्षा नियमों का पालन करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here