चंबल नदी किनारे मिले नर कंकाल मामले में आया नया मोड़, पोस्टमार्टम में पता चला

उत्तर प्रदेश के आगरा में चंबल के किनारे मिले नर कंकाल मामले में नया मोड़ आया है। पोस्टमार्टम में पता चला है कि जिस व्यक्ति का यह कंकाल है, उसकी गोली मारकर हत्या हुई थी। यह वारदात भी कहीं और अंजाम दिया गया था और बाद में चंबल नदी में शव को ठिकाने लगा दिया गया।

0
258

न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर प्रदेश के आगरा में चंबल के किनारे मिले नर कंकाल मामले में नया मोड़ आया है। पोस्टमार्टम में पता चला है कि जिस व्यक्ति का यह कंकाल है, उसकी गोली मारकर हत्या हुई थी। यह वारदात भी कहीं और अंजाम दिया गया था और बाद में चंबल नदी में शव को ठिकाने लगा दिया गया। आशंका यह भी है कि नदी की धारा में बहते हुए यह कंकाल यहां आया हो। फिलहाल इस ब्लाइंड मर्डर केस की नए सिरे से जांच कर रही है।

मामला आगरा में पिनाहट थाना क्षेत्र का है। बीते सोमवार को चंबल नदी किनारे जमीन में 36 वर्षीय युवक का नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया था। चरवाहे व ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नर कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। जानकारी के अनुसार सोमवार को दोपहर चंबल नदी की तरफ गए पशुओं को चराने गये चरवाहे व खेत में काम कर रहे ग्रामीणों को चंबल नदी किनारे बने पंप हाउस नंबर के पास खुदे पड़े एक गड्ढे से दुर्गंध आ रही थी। दुर्गंध आने पर जब चरवाहे व ग्रामीण गड्ढे के पास पहुंचे तो उन्हें एक पैर दिखाई दिया। चरवाहे व ग्रामीणों को जमीन के अंदर किसी का शव होने की आशंका जाहिर हुई। जिस पर चरवाहे व ग्रामीणों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पिनाहट पुलिस मौके पर पहुंची और जहां से दुर्गंध आ रही थी उसकी खुदाई शुरू कर दी। गड्ढे की खुदाई शुरू की तो युवक का पैंट नजर आया। जिससे साफ हो गया कि गड्ढे के अंदर किसी युवक का शव है। पुलिस ने गड्ढे की खुदाई कर ज़मीन के अंदर दफन नर कंकाल को बाहर निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

अब जब पोस्टमार्टम की रिपोर्ट सामने आई तो पुलिस के भी कान खड़े हो गए। पुलिस के मुताबिक युवक की गोली मार कर हत्या की गई है। गोली सिर में लगी है। ऐसे में पुलिस ने गुमशुदगी के मुकदमे को हत्या की धाराओं में तरमीम कर घटना की कडियां जोड़ने की कोशिश कर रही है। पुलिस कंकाल की पहचान के लिए आसपास के थानों में इसकी सूचना दी है, साथ ही अब तक गुमशुदा लोगों का भी सत्यापन किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here