Tiger 3: हाथ में बंदूक लिए नजर आईं कैटरीना कैफ,सलमान खान ने ‘जोया’ का नया लुक किया वायरल

सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म सिनेमाघरों पर दिवाली के मौके पर दस्तक देने वाली है। 'टाइगर 3' अपनी रिलीज से पहले ही साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है।

0
483

न्यूज़लिंक हिंदी। सलमान खान (Salman Khan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म सिनेमाघरों पर दिवाली के मौके पर दस्तक देने वाली है। ‘टाइगर 3’ अपनी रिलीज से पहले ही साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। हाल ही में मेकर्स की तरफ से एक मेसेज सामने आया था जिसमें सलमान खान अपने दर्शकों से सवाल कर रहे थे, टाइगर 3 का ट्रेलर भी जल्द ही रिलीज होने जा रहा है। ट्रेलर के रिलीज से पहले मेकर्स ने कैटरीना कैफ का लुक शेयर कर दिया है। कैटरीना का लुक काफी धांसू है। जिसे देखकर फैंस फिल्म को लेकर और एक्साइटेड हो गए हैं।

‘एक्शन जोन’ में वापसी करेंगी कैटरीना
टाइगर फ्रैंचाइजी के दो किरदार जो फैंस की जुबान पर हमेशा रहते हैं वो है ‘टाइगर’ और ‘जोया’, दोनों को फैंस का काफी प्यार मिला है। मेकर्स ने फैंस के बीच एक्साइटमेंट को बनाए रखने के लिए 10 अक्टूबर को कैटरीना कैफ के फर्स्ट लुक को रिलीज कर दिया गया है। टाइगर 3 के पोस्टर में एक्ट्रेस का एक्शन मोड ऑन होता दिख रहा है। एक्ट्रेस रस्सी पर लटके बंदूक चला रही हैं जो इशारा कर रहा है कि फिल्म में जोया का किरदार पहले से भी ज्यादा दमदार होगा।

ये भी पढ़े : BrahMos LACM: भारत ने किया सबसे खतरनाक मिसाइल का सफल परीक्षण, रेंज बढ़ने से बढ़ी सेना की ताकत

सलमान ने शेयर किया पोस्ट
सलमान खान ने कैटरीना का लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें वह एक हाथ में बंदूक पकड़े नजर आ रही हैं और गोलियां बरसा रही हैं। वहीं दूसरे हाथ से उन्होंने रस्सी पकड़ी हुई है। कैटरीना का लुक पोस्टर शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा- जोया, टाइगर 3 का ट्रेलर 16 अक्टूबर को आ रहा है। टाइगर 3 दिवाली पर हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।

ये भी पढ़े : Mia Khalifa का हो गया बड़ा नुकसान, Hamas का साथ देना पड़ा महंगा, गंवाई नौकरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here