Weather in UP: उत्तर से मानसून की विदाई के संकेत, अगले पांच दिनों तेज हवाओं के साथ बारिश की सम्भावना

Weather news: अगले पांच दिनों तेज हवाओं के साथ बारिश की सम्भावना।

0
415

न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर भारत और मध्य बंगाल की खाड़ी से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियाँ अब अनुकूल हो गयी हैं। लेकिन आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बादल छाने और बारिश होने की अभी सम्भावना बानी हुई है।

ये भी पढ़ें: बुखार,खांसी और सर्दी जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए करें घी का सेवन, जानिए इसके कई फायदे

सीएसए कानपूर एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त पूर्वानुमान के अनुसार, अगले पांच दिनों में हल्के बादल छाए रहने के कारण बुधवार को मध्य तेज हवाओं के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: Loksabha Election 2024: घर-घर कुंडी खटखटा नए मतदाता खोजेगी भाजपा, हर बूथ पर सौ मतदाता बढ़ाने का लक्ष्य

75 मिमी दर्ज की ग बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर और मध्य यूपी के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश बरेली के मीरगंज में 75 मिमी दर्ज की गई।

देश भर में मौसम प्रणाली
कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील के मुताबिक़ अगले 24 से 48 घंटे दौरान बिहार के शेष हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूरे पूर्वोत्तर भारत, आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्सों, तेलंगाना, उत्तर के कुछ और हिस्सों और मध्य बंगाल की खाड़ी से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियाँ अब अनुकूल हैं। पश्चिमी विक्षोभ जम्मू क्षेत्र और इससे सटे पाकिस्तान के हिस्सों पर है। प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों पर है।

ये भी पढ़ें: एक बार फिर पाक ने की नापाक साजिश, विक्रम पोस्ट पर फायरिंग से बीएसएफ के दो जवान हुए घायल

अगले 24 घंटों में आगे बढ़ेगा मानसून
दक्षिण-पूर्व अरब सागर और उससे सटे लक्षद्वीप क्षेत्र पर एक चक्रवाती परिसंचरण औसत स्तर से 3.1 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिणपूर्व और इससे सटे पूर्वी मध्य अरब सागर पर एक कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है। इसके पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और 21 अक्टूबर तक मध्य अरब सागर के ऊपर एक डिप्रेशन के रूप में तीव्र होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here