न्यूज़लिंक हिंदी। अक्सर घर के बड़े-बुजुर्ग घी खाने की सलाह देते हैं। इस समय मौसम करवट ले रहा है| कभी अचानक से ठण्ड और कभी गर्मी, कभी-कभी तो बारिश भी हो रही है| ऐसे में आपको अपनी सेहद का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए| ऐसे में तबियत खराब होने के चांसेस बढ़ जाते हैं| इनसे छुटकारा पाने के लिए हम आपको बताते हैं कुछ खास टिप्स| जिससे इस मौसम में बार-बार सर्दी, खांसी और बुखार जैसी समस्याओं से आप छुटकारा पा सकें|
ऐसे में आप किचन में रखे घी का इस्तेमाल कर नॉर्मल फ्लू से लेकर सर्दी तक को कंट्रोल कर सकते हैं| बहुत कम लोग जानते हैं कि अगर घी का सही तरीके से सेवन किया जाए तो यह आपके वजन को कम करने में भी सहायक है. वजन घटाने के गुण होने के साथ-साथ घी सर्दियों के लिए एक पॉवरफुल सुपरफूड है. एक आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के मुताबिक, घी को भोजन में शामिल करने के कई फायदे हैं.
घी क्या है?..
भारत में पुराने समय से दूध और उससे बने उत्पादों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जैसे – दही, मक्खन व मावा आदि। इन्हीं में से एक है घी, जिसे दूध से निकाले गए मक्खन या मलाई को गर्म करके बनाया जाता है। भारत में इसका उपयोग तेल के स्थान पर भी किया जाता है। रोटी, लड्डू व गुलाब जामुन जैसे पकवानों के अलावा घी का उपयोग कई औषधीय गुणों के कारण दवाओं में भी किया जाता है।
घी का सेवन करने के फायदे
1. बढ़ती हुई उम्र के प्रभाव को कम करना
2. आंखों को हेल्दी रखने में मददगार
3. बुद्धि और याददाश्त शक्ति सुधारने के लिए कारगर
4. पाचन में करता है सुधार
5. हेल्दी स्किन के लिए जरूरी.
बुखार,खांसी और सर्दी जैसी बीमारी से दिलाता है..
आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर घी में विटामिन ए, डी, ई के साथ ही स्वस्थ फैटी एसिड भी मौजूद है| जो इम्युनिटी को मजबूत बनाता है और आपके शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करता है| घी में सूजनरोधी गुण होते हैं, जो शरीर के सूजन को कम करने के साथ यह सांस लेने की नली, गला और फेफड़ों में होने वाले इंफेक्शन से भी निजात दिलाता है|

