प्यार के लिए सरहद पार कर पाकिस्तान पहुंची अंजू , जल्द लौटेगी भारत

प्यार के लिए सरहद पार कर पाकिस्तान पहुंची अंजू अब भारत लौटेगी। इस बात का खुलासा अंजू के पाकिस्तानी पति नसरुल्ला ने किया। उसने कहा कि वह मानसिक रूप से परेशान है। नसरुल्ला ने बताया कि अंजू अगले महीने भारत लौट सकती है। बता दें कि अंजू राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी की रहने वाली है। उसने पाकिस्तान जाकर नसरुल्ला से निकाह कर लिया था।

0
373

न्यूज़लिंक हिंदी। प्यार के लिए सरहद पार कर पाकिस्तान पहुंची अंजू अब भारत लौटेगी। इस बात का खुलासा अंजू के पाकिस्तानी पति नसरुल्ला ने किया। उसने कहा कि वह मानसिक रूप से परेशान है। नसरुल्ला ने बताया कि अंजू अगले महीने भारत लौट सकती है। बता दें कि अंजू राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी की रहने वाली है। उसने पाकिस्तान जाकर नसरुल्ला से निकाह कर लिया था।
दरअसल सरहद पार करके अपने पति और दो बच्चों के छोड़कर एक पाकिस्तानी नागरिक से शादी करने भारत से पहुंची पाकिस्तान पहुंची अंजू नामक महिला अगले महीने वापस लौट सकती है। यह बात उसके पाकिस्तानी पति नसरुल्ला ने कही।

बच्चों के लिए लौट रही हूं भारत
राजस्थान ने भी अंजू से बातचीत के आधार पर यह दावा किया है। अंजू ने कहा है कि वह अपने बच्चों की खातिर भारत लौट रही हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के मन में कई सवाल हैं और वह भारत लौटने के बाद सभी सवालों का जवाब देंगी। अंजू ने बताया है कि पाकिस्तान में उनकी वीजा सीमा खत्म होने वाली है और वह इसे आगे नहीं बढ़ाना चाहती हैं। इसकी वजह उनके बच्चे हैं। वह भारत लौटकर अपने बच्चों के साथ रहना चाहती है। उन्होंने साफ कर दिया कि उनके पति के साथ उनका रिश्ता खत्म हो चुका है. वह सिर्फ बच्चों के लिए आ रही है।’

ये भी पढ़े : Tiger- 3: भाईजान – अरिजीत में हुआ पैचअप, सलमान के लिए दी टाइगर 3 में आवाज

अंजू मानसिक रूप से बहुत परेशान: नसरुल्ला
नसरुल्ला ने कहा कि अंजू मानसिक रूप से बहुत परेशान है और अपने दोनों बच्चों की कमी महसूस कर रही है। बता देंकि अंजू ने 25 जुलाई को पाकिस्तान में इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया था और अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया था। इस धर्मांतरण के बाद उसने खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी दीर जिले के निवासी नसरुल्ला से निकाह भी किया। जानकारी के मुताबिक दोनों की दोस्ती और फिर प्यार फेसबुक के माध्यम से 2019 में हुआ था।

ये भी पढ़े : पंजाब के अमृतसर में अटारी बॉर्डर पर अब सबसे ऊँचा दिखेगा भारत का फहराता हुआ राष्ट्रध्वज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here