न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। हिन्दू धर्म में आस्था का संगम बसा हुआ है। इसलिए कहा जाता है कि कण-कण में भगवान बसे हुए हैं, जो सिर्फ आस्था ही नहीं बल्कि वो कुम्भ है जिसमे हर कोई भक्त डुबकी लगाना चाहता है। कुछ ऐसा ही एक नजारा उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में देखने को मिला। जहां घाटमपुर में एक प्राचीन सूखे कुएं में अचानक पानी निकल आया, जिसको देखते ही चमत्कार मान लिया गया और कुछ ही देर में पूजा पाठ शुरू हो गया। ग्रामीणों का मानना था कि भगवान भोलेनाथ पर जल चढ़ाने के लिए स्वं गंगा मैया धरती पर प्रकट हो चुकी हैं।
ये भी पढ़े: तेलंगाना: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भोजनालय में बनाया डोसा, तेज़ी से वायरल हुआ वीडियो
घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र का चौबेपुर गांव में स्थित एक प्राचीन सूखा कुआं है। जहां ग्रामीणों के अनुसार कुआं काफी समय से सूखा पड़ा हुआ था। बीते कुछ दिनों पहले कुएं में अचानक पानी आ जाता है। मामले की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। धीरे-धीरे यह खबर आग की तरह फैलना शुरू हो गई। कुएं में तेजी के साथ पानी का आना साथ ही कुएं के अंदर काले सर्प का देखा जाना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। जिसे ग्रामीण ईश्वर का आशीर्वाद और चमत्कार बता रहे हैं। इतना ही नहीं ग्रामीणों के अनुसार कुएं से निकले पानी को पीने व लगाने मात्र से शारीरिक विकार भी दूर हो रहे है। साथ ही कुएं से निकले पानी को घर में ले जाने से धन की कमी नहीं होती है। जिसके चलते कुएं के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालुओं का तांता लग रहा है। जिसमें महिला पुरुष,बच्चे व बुजुर्ग भी शामिल है। वहीं श्रद्धालु कुएं के आस-पास बैठकर कुएं से पानी निकालने के दौरान पूजा अर्चना करते हुए अपनी मनोकामनाएं मांग रहे है। जिसके चलते श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए गांव में मेला लगना शुरू हो गया है।
कुछ ने कहा अंधविश्वास है..

