न्यूजलिंक हिंदी, कानपुर। भाजपा उत्तर कार्यालय में शनिवार को 50 से अधिक मुस्लिम युवाओं और बुद्धिजीवी पहुंचे और बोले की हमें भी भाजपा से जोड़ लो। भाजपा के प्रति मुस्लिमों में दीवानगी देख भाजपा नेता चौंक गए। दर असल पूर्व पार्षद राशिद आरफी के नेतृत्व में मोहमद शादाब, मो. अनदान खान, मो. खालिद, मो. अकील अंसारी, चांद बाबू, मो. अनवर राजू,नफीस कुरैशी आदि सहित मुस्लिम समुदाय के लोग यहां पहुंचे हुए थे।
जिला अध्यक्ष दीपू पांडे ने कहा कि कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए मुस्लिमों में निरंतर प्यार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का सपना है कि समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाये। सरकार की मंशा है कि कोई किसी भी जाति या धर्म, मजहब में भेदभाव किए बिना समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य करे। इस दौरान दीपू पांडे ने सभी को भाजपा में जोड़ा।
ये भी पढ़ें: Mathura News: 15 नवंबर तक परेशान कर सकता है ‘डेंगू का डंक’, जिला अस्पताल में तैनात किये गये नोडल अधिकारी
अनुसूचित सम्मेलन में सीएम के साथ आएंगे भूपेंद्र चौधरी
28 अक्टूबर को किदवई नगर के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के मैदान में अनुसूचित सम्मेलन कराने की तैयारियों में जुटी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दलित मतदाताओं को रिझाने के लिए अनुसूचित सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। इससे पहले शनिवार को भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने केशव नगर स्थित भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में भाजपा के सभी मोर्चा, विभाग, प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों संग बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की। शिवराम सिंह ने बताया कि सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी,प्रदेश सरकार में मंत्री असीम अरुण, गुलाब देवी के अलावा अनुसूचित जाति के तमाम बड़े नेता,मंत्री सांसद, विधायक आदि शामिल होंगे।

