Education: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग का निर्देश- फीस-लेनदेन के लिए डिजिटल माध्यम का करें प्रयोग

विश्वविद्यालयों और काॅलेजों में वित्तीय लेनदेन के लिए डिजिटल भुगतान को अपनाएं। कैंपस में जागरूकता कार्यक्रम चलाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग डिजिटल भुगतान से जुड़ सकें।

0
230

न्यूज़लिंक हिंदी । यूजीसी की ओर से इस संबंध में राज्यों के शिक्षा सचिव और विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को पत्र लिखा गया है। इस पत्र में उच्च शिक्षण संस्थानों को फीस और वित्तीय लेनदेन के लिए डिजिटल माध्यम का प्रयोग करने का निर्देश दिया है। जिससे की विश्वविद्यालयों के छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों समेत अन्य हितधारकों को डिजिटल भुगतान के लिए जागरूक करा जा सके।

इसमें लिखा है कि वह विश्वविद्यालयों और काॅलेजों में वित्तीय लेनदेन के लिए डिजिटल भुगतान को अपनाएं। कैंपस में जागरूकता कार्यक्रम चलाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग डिजिटल भुगतान से जुड़ सकें। इसके लिए वह अपने पार्टनर बैंक यानी विश्वविद्यालय और संस्थानों का सेवाओं के लिए जिन बैंकों के साथ करार है, उनके माध्यम से डिजिटल भुगतान की जागरूकता के लिए मदद ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें : कानपुर में थैलीसीमिया से पीड़ित 12 बच्चों को चढ़ा दिया संक्रमित ब्लड, HIV, हेपेटाइटिस बी और सी का हुआ संक्रमण

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने स्वयं प्लेटफार्म के माध्यम से करवाए जाने वाले ऑनलाइन पाठ्यक्रम की परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार 30 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदनपत्र भर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : गाजावासियों से इस्राइल रक्षा बलों ने रखी ये मांग कहा- हम आपको और आपके घर को सुरक्षा प्रदान करेंगे

परीक्षा 30 नवंबर से आयोजित होगी। एजेंसी की सीनियर डायरेक्टर डाॅ. साधना पराशर की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। इसमें लिखा है कि जुलाई सेमेस्टर 2023 परीक्षा में 390 विषयों को शामिल किया गया है। इसके लिए उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए 30 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदनपत्र भरना होगा, जबकि 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन फीस जमा कर सकेंगे। परीक्षा 30 नवंबर, एक दिसंबर और दो दिसंबर को दो-दो शिफ्ट में परीक्षा होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here