ऑटो से छात्रा का मोबाइल छीनने वाला मुठभेड़ में ढेर, 50 घंटे बाद अस्पताल में पीड़िता ने तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में NH-9 पर शुक्रवार(27 अक्टूबर) को मोबाइल लूटे जाने के दौरान चलते ऑटो से गिरकर घायल हुई 19 वर्षीय छात्रा कीर्ति की रविवार(29 अक्टूबर) को मौत हो गई। इस मामले के आरोपी बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।

0
308

न्यूजलिंक हिंदी । उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में NH-9 पर शुक्रवार(27 अक्टूबर) को मोबाइल लूटे जाने के दौरान चलते ऑटो से गिरकर घायल हुई 19 वर्षीय छात्रा कीर्ति की रविवार(29 अक्टूबर) को मौत हो गई। इस मामले के आरोपी बदमाश जितेंद्र उर्फ जीतू को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।

पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के बाद बदमाश घायल हो गया था। घायल अवस्था में पहले उसके सीएचसी डासना में भर्ती कराया, जहां से उसको संजय नगर के संयुक्त अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन स्थिति में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने बदमाश को जिला एमएमजी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डाक्टर मनोज कुमार चतुर्वेदी के मुताबिक, लुटेरे के शरीर में कई गोलियों के निशान है।

चलते ऑटो से छात्रा का मोबाइल लुटेरा मुठभेड़ में ढेर
चलती ऑटो से छात्रा का मोबाइल छीनने वाले बदमाश को पुलिस ने ढेर कर दिया है। पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी थी। कांस्टेबल को गोली लगने के बाद पुलिस मोर्चा संभालती है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश जितेंद्र घायल हो जाता है। बदमाश ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है। 27 अक्टूबर को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दो छात्राओं ने कॉलेज से हापुड़ के लिए ऑटो पकड़ा था। बाइकसवार दो लुटेरों ने ऑटो में बैठी छात्रा कीर्ति से मोबाइल छीनने की कोशिश की। बदमाश ने छात्रा को ऑटो से बाहर खींच लिया था और वो सड़क पर गिर गई थी। छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई।

बदमाश पर चोरी और लूट के थे 12 मुकदमे
पुलिस ने यह भी बताया कि जीतू के खिलाफ लूट और चोरी के 12 मुकदमे दर्ज हैं। थाना मसूरी से उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है। छात्रा से लूट के मामले में डीसीपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here