न्यूज़लिंक हिंदी। प्रदेश में दीपावली पर उज्ज्वला योजना के 1,75,04,385 लाभार्थियों को मुफ्त रसोई सिलेंडर दिया जाएगा। योगी कैबिनेट की मंगलवार को आयोजित बैठक में मुफ्त सिलेंडर देने का प्रस्ताव मंजूर किया गया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को होली और दीपावली पर एक-एक सिलेंडर मुफ्त देने का निर्णय लिया गया था। उन्होंने बताया कि लाभार्थी को पहले प्रचलित उपभोक्ता दर से 14.2 किलो का सिलेंडर रिफिल कराना होगा।
ये भी पढ़े : शाहरुख खान के 58वें बर्थडे पर होगा डबल धमाका, फिल्म ‘डंकी’ से जुड़ा है खास कनेक्शन
उसके पांच दिन के बाद सिलेंडर की राशि उपभोक्ता के आधार प्रमाणित बैंक खाते में ऑयल कंपनियों की ओर से हस्तांतरित की जाएगी। यह सुविधा केवल उज्ज्वला योजना के एक कनेक्शन पर मिलेगी। प्रदेश सरकार पर इससे 2312 करोड़ रुपये का वित्तीय भार आएगा। उन्होंने बताया कि दीपावली पर पौने दो करोड़ परिवारों को मुफ्त सिलेंडर मिलने से उन्हें त्योहार पर राहत मिलेगी।
1.75 करोड़ लाभार्थियों को मिलेगा मुफ्त सिलेंडर
कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को दीपावली पर मुफ्त गैस सिलेंडर देने का फैसला लिया गया। इसके तहत राज्य के एक करोड़ 75 लाख 4 हजार 385 लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर दिया जाएगा।
ये भी पढ़े : रिकवरी के लिए 7 करोड़ के ट्रेडमिल पर दौड़ रहे ऋषभ पंत, जानिए क्या है इसमें खाश
चुनाव के वक्त किया था मुफ्त सिलेंडर का वादा
बता दें कि यूपी में 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के वक्त बीजेपी ने राज्य में हर त्योहार (होली, दिवाली, रक्षा बंधन) के मौके पर मुफ्त सिलेंडर देने का वादा किया था। मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर देने के निर्णय को भी चुनावी वादे को पूरा करना माना जा रहा है।
मिर्जापुर, सोनभद्र व महराजगंज में जनजातीय संग्रहालय बनेगा
उत्तर प्रदेश में 15 अनुसूचित जनजातियां सूचीबद्ध हैं। उनमें भौगोलिक असमानता के साथ-साथ रीति-रिवाद, रहन-सहन, खान-पान और कला में पर्याप्त विविधता पाई जाती है। उन्हें संरक्षित करने के लिए मिर्जापुर, सोनभद्र और महराजगंज में जनजातीय संग्रहालय बनाया जाएगा। जनजातीय संग्रहालय की स्थापना के लिए संबंधित जिलाधिकारियों द्वारा जमीन संस्कृति विभाग लखनऊ को आवंटित की गई है।

