एडवांस बुकिंग में टाइगर 3 रच सकती है इतिहास, पहले ही दिन बिकी इतनी टिकटें

सलमान खान एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर 'टाइगर' फ्रेंचाइजी के साथ लौट रहे हैं। कटरीना कैफ, इमरान हाशमी स्टारर 'टाइगर 3' दिवाली पर 12 नवंबर 2023 को रिलीज हो रही है। ऐसे में यशराज फिल्म्स ने अपनी फिल्म की एडवांस बुकिंग करीब 8 दिन पहले से ही खोल दी है।

0
155

न्यूज़लिंक हिंदी। सलमान खान एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर ‘टाइगर’ फ्रेंचाइजी के साथ लौट रहे हैं। कटरीना कैफ, इमरान हाशमी स्टारर ‘टाइगर 3’ दिवाली पर 12 नवंबर 2023 को रिलीज हो रही है। ऐसे में यशराज फिल्म्स ने अपनी फिल्म की एडवांस बुकिंग करीब 8 दिन पहले से ही खोल दी है। 5 नवंबर से दर्शक ‘टाइगर 3’ की टिकट बुक करवा सकते हैं और पहले दिन ही फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं। वहीं कुछ जगह इसकी एडवांस बुकिंग शनिवार रात में ही शुरू हो गई। पीवीआर, डिलाइट सिनेमा जैसी कुछ चेन्स ने 4 नवंबर की रात से ही एडवांस बुकिंग की खिड़की खोल दी। अब इन चंद घंटों में ही धड़ाधड़ टिकटें भी बिक गईं। चलिए बताते हैं ‘टाइगर 3’ की एडवांस बुकिंग की रिपोर्ट।

ये भी पढ़े : 10 साल छोटी गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए तैयार हैं Randeep Hooda , इस दिन लेंगे सात फेरे

एडवांस बुकिंग में पठान का तोड़ेगी रिकॉर्ड
मेकर्स ने हाल ही में ‘टाइगर-3’ का नया प्रोमो जारी रिलीज किया था, जिसमें इमरान टाइगर को ललकारते नजर आ रहे थे, तो वहीं टाइगर ने भी इमरान को मात देते दिखे थे। इस प्रोमो को दर्शकों की जबर्दस्त प्रतिक्रिया मिली थी। वहीं, अब एडवांस बुकिंग के आंकड़े देखकर यह लग रहा है कि सलमान खान की यह फिल्म शाहरुख खान की ‘पठान’ के कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

एक करोड़ की कमाई की
इस फिल्म के एडवांस बुकिंग की शुरुआत काफी शानदार हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले ही दिन कुछ घंटों में फिल्म की कमाई एक करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक पीवीआर के 20,000, सिनेपोलिस के 3,800 कुल मिलाकर 23,800 टिकिट की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक 33,090 टिकट पहले ही बेचे जा चुके हैं और अभी भी बुकिंग जारी है।

ये भी पढ़े : Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर ट्रस्‍ट का बड़ा फैसला, प्राण प्रतिष्ठा के बाद 10 करोड़ राम भक्तों को विराजमान रामलला की भेजेगा तस्वीर

बिना काट-छांट के रिलीज होगी टाइगर 3
यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी स्पाई थ्रिलर ‘टाइगर 3’ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से यू/ए (यूनिवर्सल-एडल्ट्स) सर्टिफिकेट दिया गया है। दिलचस्प बात ये है कि फिल्म को बिना किसी काट-छांट के हरी झंडी मिल गई। हालांकि, कुछ जगहों पर शब्दों को हेर-फेर करने की नसीहत दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने मेकर्स को RAW (रिसर्च एंड एनालिसिस विंग) की बजाय R&AW का इस्तेमाल करने के लिए कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here