10 साल छोटी गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए तैयार हैं Randeep Hooda , इस दिन लेंगे सात फेरे

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। खबरें है कि उनके सिर सेहरा सजने वाला है। रणदीप हुड्डा इसी महीने एक्ट्रेस लिन लैशराम संग शादी करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, लिन लैशराम और रणदीप हुड्डा एक लंबे समय से लव रिलेशनशिप में हैं। लंबे वक्त से रणदीप की शादी की खबरें सामने आ रही हैं। लेकिन अब एक्टर की शादी से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है।

0
296

न्यूज़लिंक हिंदी। बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। खबरें है कि उनके सिर सेहरा सजने वाला है। रणदीप हुड्डा इसी महीने एक्ट्रेस लिन लैशराम संग शादी करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, लिन लैशराम और रणदीप हुड्डा एक लंबे समय से लव रिलेशनशिप में हैं। लंबे वक्त से रणदीप की शादी की खबरें सामने आ रही हैं। लेकिन अब एक्टर की शादी से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। खबर है कि एक्टर इस नवंबर में ही शादी के बंधन में बांधने जाएंगे। सामने आई जानकारी के मुताबिक रणदीप और लिन की ये शादी प्राइवेड होने वाली है। जिसमें बेहद खास लोग ही शामिल होंगे। रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की शादी मुंबई में ही होगी।

गर्लफ्रेंड संग जल्द शादी के बंधन में बंधेगे रणदीप हुड्डा
ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रणदीप हुड्डा और लिन की शादी काफी प्राइवेट होने वाली है। उनकी शादी में केवल उनके परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रणदीप नहीं चाहते हैं कि उनकी शादी मीडिया का ध्यान खींचे। एक्टर का कहना है कि शादी होने के बाद ही वे इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे।

ये भी पढ़े : Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर ट्रस्‍ट का बड़ा फैसला, प्राण प्रतिष्ठा के बाद 10 करोड़ राम भक्तों को विराजमान रामलला की भेजेगा तस्वीर

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने रिश्तें का किया था खुलासा
बता दें कि, कुछ दिन पहले रणदीप ने अपने इंस्टाग्राप पर गर्लफ्रेंड संग फोटो शेयर कर अपने रिश्ते की पुष्टि कर दी थी। उन्होंने लिन के बर्थडे पर एक प्यार पोस्ट शेयर कर अपने रिश्ते पर पक्की मुहर लगाई थी। रणदीप की गर्लफ्रेंड की बात करें तो, वे मणिपुर की रहने वाली हैं और एक इंडियन मॉडल है। लिन रणदीप से करीब 10 साल छोटी हैं।

ये भी पढ़े : Diwali 2023: रामनगरी में ऐतिहासिक दीपोत्सव बनाने की तैयारी, 24 लाख दीयों से रोशन होगी अयोध्या, जानिये खास आयोजनों की लिस्ट

इस बीच, वर्क फ्रंट की बात करें तो रणदीप हुड्डा जल्द ही स्वतंत्र वीर सावरकर में नजर आएंगे। यह विनायक दामोदर सावरकर की बायोपिक है और निर्देशक के रूप में रणदीप की पहली फिल्म है। इसके अलावा रणदीप सैयद अहमद अफजल की ‘लाल रंग 2: खून चुसवा’ में शंकर के रूप में अपनी भूमिका को दोहराने के लिए तैयार हैं, जो 2016 की फिल्म ‘लाल रंग’ की अगली कड़ी है। रणदीप हुड्डा फिल्म्स, अवाक फिल्म्स और जेली बीन एंटरटेनमेंट ‘लाल रंग 2: खून चुसवा’ का निर्माण कर रहे हैं, जो अनवर अली और सोनू कुंतल द्वारा सह-निर्मित है। निर्देशन के प्रभारी सैयद अहमद अफजल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here