KANPUR : मैकारॉबर्टगंज ढाल के पास पेयजल पाइप लाइन फटने से बस्ती व घरों में पानी के साथ भरा मलबा

गुरुवार शाम को मैकरॉबर्टगंज ढाल के पास अचानक पानी की बड़ी पाइप लाइन फट गई। पानी का फव्वारा इस कदर फूटा कि नया पुरवा बस्ती में कमर तक पानी भर गया। यही नहीं, लोगों के घरों में भी पानी के साथ मलबा घुस गया। घर के बाहर खड़ी गाड़ियां तक डूब गईं।

0
146

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर। गुरुवार शाम को मैकरॉबर्टगंज ढाल के पास अचानक पानी की बड़ी पाइप लाइन फट गई। पानी का फव्वारा इस कदर फूटा कि नया पुरवा बस्ती में कमर तक पानी भर गया। यही नहीं, लोगों के घरों में भी पानी के साथ मलबा घुस गया। घर के बाहर खड़ी गाड़ियां तक डूब गईं। सड़कों पर पांच फीट तक पानी भर गया। सूचना पर जलनिगम अधिकारियों ने वॉल्व बंद कर पानी की धार हो रोका। इसके बाद जलकल कर्मचारियों ने सफाई कार्य शुरू किया।

ये भी पढ़े : Ayodhya: 24 लाख दीयों से जगमग होगी रामनगरी, दीपोत्सव से पहले आयोजित किया गया लेजर शो

क्षेत्रीय निवासी अजय के मुताबिक गुरुवार शाम को अचानक गंगा बैराज से आई पाइप लाइन अचानक फट गई। जिससे पूरे मोहल्ले में पानी भर गया। घर के बाहर खड़ी गाड़ियां तक डूब गईं। एक कार तो बहकर आगे पहुंच गई। गली से निकल रहा पानी जब मुख्य सड़क पर पहुंचा तो राहगीर भी धार देखकर हैरान रह गये। लोगों ने कहा कि दीपावली के मौके पर घर की साफ-सफाई की थी, अब घर में गंदगी भर गई है। घर का सामान भी खराब हो गया है। क्षेत्रीय पार्षद सौरभ देव ने बताया कि जल निगम की घोर लापरवाही है।

जलकल जीएम ने सूचना देकर बंद कराया वॉल्व
जलकल जीएम आनंद ने बताया कि जल निगम की बड़ी पाइप लाइन फटी है। सूचना मिली थी, जल निगम अधिकारियों को जानकारी देकर वॉल्व बंद करा दिया गया है। कमिश्नर आवास से 50 मीटर की दूरी पर लाइन फटी है। लाइन किस वजह से फटी है, इसकी फिलहाल नहीं है। पाइप लाइन के जरिए चुन्नीगंज क्षेत्र में बने जोनल पंपिंग स्टेशन तक लाइन जाती थी। पानी की सप्लाई बंद करा दी गई है।

ये भी पढ़े : यूपी में अपग्रेड होगी डायल 112 की सेवा, 1.30 लाख कॉल की जा सकेंगी रिसीव, इन दो कंपनियों ने शुरू किया काम

दीपावली में पानी की हो सकती है किल्लत
मैकरॉबर्टगंज ढाल के पास स्थित बस्ती में 50 से ज्यादा घरों में पानी भर गया। वहीं मुख्य रोड पर भी पानी भरने से यातायात प्रभावित हो गया। चारों तरफ जाम लग गया। वहीं, अगर पेयजल लाइन को ठीक नहीं किया गया तो दीपावली में पानी की किल्लत हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here