कब और क्यों की जाती है गोवर्धन पूजा? जानें शुभ मुहूर्त, महत्त्व…

मान्यता है, जो लोग गोवर्धन पूजा के दिन गाय की उपासना करते हैं, उन्हें मां लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद मिलता है। मां लक्ष्मी जिस प्रकार सुख समृद्धि प्रदान करती हैं,

0
307

न्यूज़लिंक हिंदी। कार्तिक अमावस्या पर दिवाली का त्योहार मनाते है, और इसके अगले दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है। गोवर्धन पूजा में घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन बनाकर पूजा की जाती है। इस त्योहार का मुख्य सम्बन्ध श्रीकृष्ण से है। इस त्यौहार की खास रौनक ब्रज क्षेत्र में ज्यादा रहती है। चलिए जानते है, गोवर्धन पूजा की तिथि, मुहूर्त और महत्व के बारे में बताते हैं।

इस साल गोवर्धन पूजा 14 नवंबर को है। इसी खास दिन पर भाई दूज भी मनाया जाएगा। गोवर्धन पूजा की शुरुआत खुद भगवान श्री कृष्ण ने की थी। इस दिन प्रकृति के आधार पर्वत के रूप में गोवर्धन पर्वत की पूजा किए जाने की परंपरा है। साथ ही शुभ मुहूर्त में गायों की पूजा भी की जाती है।

पूजा का महत्व..
हिन्दू धर्म में गायों को देवी लक्ष्मी का स्वरूप भी कहा गया है। इसमें 33 कोटि देवी-देवताओं का वास माना गया है। मान्यता है, जो लोग गोवर्धन पूजा के दिन गाय की उपासना करते हैं, उन्हें मां लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद मिलता है। मां लक्ष्मी जिस प्रकार सुख समृद्धि प्रदान करती हैं, उसी प्रकार गौमाता भी अपने दूध से स्वास्थ्य रूपी धन प्रदान करती हैं। गौ के प्रति श्रद्धा प्रकट करने के लिए ही ये दिन बहुत जरुरी माना गया है।

पूजा का शुभ मुहूर्त..
पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रपिपदा तिथि की शुरुआत 13 नवंबर 2023 को दोपहर 02 बजकर 56 मिनट पर होगी और अगले दिन 14 नवंबर 2023 को दोपहर 02 बजकर 36 मिनट पर समाप्त होगी।

गोवर्धन पूजा क्यों मनाई जाती है..
मान्यताओं के अनुसार, वैष्णवों के लिए यह दिन भागवत पुराण की उस घटना की याद दिलाता है जब कृष्ण ने वृन्दावन के ग्रामीणों को मूसलाधार बारिश से आश्रय प्रदान करने के लिए गोवर्धन पर्वत को उठाया था। जिससे सभी बृजवासी, पशु-पक्षी अपनी जान बचाने के लिए उसके नीचे आ गए थे। गोवर्धन पर्वत और श्रीकृष्ण की कृपा से गांव वासी बड़े संकट से बच गए, इसीलिए इस दिन से ही गोवर्धन पर्वत की पूजा करने की परंपरा का आरंभ हुआ।

ये भी पढ़ें : रिलीज से पहले ही Salman Khan की Tiger 3 का जलवा, पहले दिन की एडवांस बुकिंग 12 करोड़ के हुई पार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here