न्यूज़लिंक हिंदी। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के एक कार्यक्रम में एक मुस्लिम परिवार ने हिंदू धर्म अपना लिया। शहर के अयोध्या नगरी मैदान में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। संभाजीनगर में ‘राम कथा’ और भगवान राम के जीवन पर प्रवचन का आयोजन केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ भागवत कराड ने कराया था।
मध्य प्रदेश में बागेश्वर धाम `पीठ’ के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बुधवार को मंच से घोषणा की, “कथा सुनने के बाद, मुस्लिम धर्म का पालन करने वाले दस लोग आज से सनातनी बन गए।”
ये भी पढ़े : उत्तर प्रदेश में बिगड़ा मौसम: मौसम विभाग ने धूल भरी आंधी-बारिश की दी चेतावनी, येलो अलर्ट जारी
‘क्या किसी ने दबाव बनाया?’
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के रहने वाले परिवार से उन्होंने पूछा,”क्या किसी ने तुमपर दबाव बनाया है?” परिवार के मुखिया जमील निजाम शेख ने कहा कि वह बचपन से ‘सनातन धर्म’ का पालन कर रहे हैं और बजरंग दल के माध्यम से शास्त्री से संपर्क किया। उन्होंने कहा,”मुझ पर किसी ने कोई दबाव नहीं बनाया।” शेख ने कहा कि उनका परिवार लंबे समय से भगवान राम तथा कृष्ण को पूजता था और गणेश उत्सव भी मनाता था।
ये भी पढ़े : Air Polluction: दिल्ली प्रदूषण के मामले पर SC ने लगाई फटकार कहा- ‘6 साल से सिर्फ बात, समाधान नहीं…
क्या इसका बीजेपी से कोई संबंध है?
संवाददाताओं के सवाल पर कराड ने कहा कि इस आयोजन से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का कोई संबंध नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने कहा,”धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम में एक मुस्लिम परिवार हिंदू बन गया। उनसे पूछा भी गया कि क्या तुम पर कोई दबाव तो नहीं है. उन्होंने मना कर दिया। इसका बीजेपी से कोई संपर्क नहीं है।” बता दें, महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हो चुका है। बजरंग दल अध्यक्ष कुणाल भंडारी ने कहा कि सभी लोगों ने अपनी मर्जी से हिंदू धर्म अपनाया है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहते हैं।

