IND vs NED : विश्व कप के आखिरी लीग मैच में भारत के सामने नीदरलैंड, दिवाली पर भारत चाहेगा 9वीं जीत का तोहफा

भारत विश्व कप में अपना आखिरी लीग मैच रविवार (12 नवंबर) को खेलेगा। यह टूर्नामेंट का भी आखिरी लीग मैच होगा। दोनों टीमें बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।

0
4884

न्यूज़लिंक हिंदी। भारत विश्व कप में अपना आखिरी लीग मैच रविवार (12 नवंबर) को खेलेगा। यह टूर्नामेंट का भी आखिरी लीग मैच होगा। दोनों टीमें बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम विश्व कप के इस संस्करण में अब तक अजेय है। उसे सभी आठ मैच जीते हैं और उसकी नजर नौवें मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल की तैयारी को पुख्ता करने पर होगी। टीम इंडिया 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी।

ये भी पढ़े : Bollywood: जान्हवी कपूर ने अपनी माँ श्रीदेवी को किया याद, बोलीं- इस अवसर पर उनकी मां श्रीदेवी पारंपरिक रेशम की साड़ी पहनती थीं

भारत और नीदरलैंड के बीच वनडे में यह तीसरा मुकाबला है। भारत बनाम नीदरलैंड मैच भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 1:30 बजे होगा। अब तक दोनों टीमों के बीच दो मैच खेले गए हैं और संयोग से दोनों ही विश्व कप में हुए हैं। 2003 विश्व कप में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के पार्ल में नीदरलैंड को 68 रन से हराया था। उसके बाद 2011 विश्व कप में दोनों के बीच मुकाबला खेला गया था। भारत ने नई दिल्ली में उसे पांच विकेट से हरा दिया था। बंगलूरू में टीम इंडिया नीदरलैंड के खिलाफ वनडे में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए उतरेगी।

नीदरलैंड के लिए कितना अहम है यह मुकाबला
रोहित शर्मा एंड कंपनी लीग चरण में सर्वश्रेष्ठ टीम रही है। भारतीय टीम ने आठ में से आठ मैच जीते हैं और अब तक कुल 16 अंक हासिल किए हैं। वहीं, डच टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर बड़ा उलटफेर किया था, लेकिन उसके बाद टीम नाकाम रही। अभी नीदरलैंड की टीम विश्व कप अंक तालिका में सबसे नीचे है। भारत के खिलाफ जीत नीदरलैंड्स को तालिका में आठवें स्थान पर पहुंचा देगी, जिसका मतलब चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालिफिकेशन हो जाएगा।

ये भी पढ़े : टाइगर-जोया की तीसरी कहानी ने फोड़ा दिवाली बम, Salman Khan के ‘एंट्री सीन’ पर फिदा हुए फैंस, बताया ‘बेस्ट एक्शन फिल्म’

टूर्नामेंट में भारत का आखिरी मुकाबला
भारतीय टीम वर्ल्ड कप में अभी तक अपने 8 मुकाबले खेल चुकी है और इन सभी मैचों में भारत को जीत मिली है। इस बेहतरीन परफॉर्मेंस की बदौलत टीम इंडिया प्वाइंट टेबल में नंबर वन पर काबिज है। इसके अलावा आज देश में दिवाली का त्योहार है। ऐसे में भारत इस मुकाबले में एकतरफा जीत हासिल करना चाहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here