कांग्रेस से आचार्य प्रमोद कृष्णम ने किये तीखे सवाल, बोले- अगर EVM खराब है तो…..

अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ईवीएम को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस की सरकार बनती है तो वहां ईवीएम ठीक हो जाती है।

0
212

न्यूज़लिंक हिंदी। श्री कल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट अध्यक्ष आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ईवीएम को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस की सरकार बनती है तो वहां ईवीएम ठीक हो जाती है। लेकिन जैसे ही भाजपा जीतती है तो कांग्रेस को ईवीएम में खराबी नजर आने लगती है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेता कह रहे हैं EVM का खेल है। अगर EVM खराब है तो कर्नाटक, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश में जो सरकार बनी है इन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

उन्होंने कहा 2009 में जब कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिला तब EVM ठीक थी, जब तेलंगाना, हिमाचल, कर्नाटक में सरकार बनती है EVM ठीक हो जाती है और जहां भाजपा जीत जाती है वहां EVM खराब हो जाती है। ये दोहरे मापदंड और दोगलापन नहीं चलेगा।

ये भी पढ़ें : Delhi: मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला, प्रोफेसर सलीम शेख पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भारी पुलिस बल तैनात

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here