न्यूज़लिंक हिंदी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज किसी भी वक्त दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं। ऐसी जानकारी है कि मंगलवार को दिल्ली से ही बिहार के लिए एनडीए की सीट शेयरिंग के तहत तय मामलों का संयुक्त रूप से ऐलान होगा।
मुख्यमंत्री की दिल्ली यात्रा के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वह सोमवार शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगे। एनडीए में सीटों को लेकर पूर्व से सहमति की वजह से दिल्ली में ही संयुक्त रूप से यह घोषणा हो जाएगी कि बिहार में एनडीए का कौन सा दल किस सीट पर चुनाव लड़ेगा।
बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार आंख दिखाने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। वह अपनी आंखों का इलाज दिल्ली में करा रहे हैं। कई बार पहले भी जा चुके हैं। इन सबके बीच सीट बंटवारा नहीं हुआ है तो माना जा रहा है कि दिल्ली में इस पर बात हो सकती है। टिकट बंटवारे पर बीजेपी नेताओं से फाइनल चर्चा हो सकती है। बता दें कि दिल्ली में उपेंद्र कुशवाहा और चिराग पासवान पहले से ही मौजूद हैं।
अभी तक जो खबर आ रही है उसके अनुसार जेडीयू इस बार नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है। वहीं बीजेपी ने अपने खाते में 17 सीट रखी है। हालांकि इसमें से एक सीट वह वीआईपी को देने के मूड में है। अगर मुकेश सहनी एनडीए के साथ नहीं रहते हैं तो यह सीट कुशवाहा को दी जा सकती है। इसके अलावा चिराग को पांच, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को एक-एक सीट देने की बात कही जा रही है। हालांकि इस फॉर्मूला की घोषणा बाकी है।

