एक्टर शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा से हो गईं अलग? एक्टर ने किया पोस्ट फैन्स बोले-movie publicity?

आधी रात को ट्विटर पर राज कुंद्रा राज कुंद्रा ने एक ट्वीट शेयर किया, जिसने इंटरनेट पर सभी को चौंकाया।

0
514

न्यूज़लिंक हिंदी ।   मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अपनी निजी जिंदगी को लेकर अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं। हाल ही में, राज ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट कर दिया है, जिससे लोगो को लग रहा है कि वो अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी से अलग हो रहे हैं। आखिर राज के इस पोस्ट के पीछे की सच्चाई क्या है।

राज कुंद्रा UT 69 फिल्म से कर रहे डेब्यू ..

इन दिनों एक्टरअपनी आगामी फिल्म UT 69 को लेकर चर्चा में हैं। कुछ दिन पहले फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया था, जिसमें राज के साथ जेल में आपबीती की झलक दिखाई गई। इस बीच एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया।

राज कुंद्रा ने ट्वीट शेयर कर लिखा .. 

आधी रात को ट्विटर पर राज कुंद्रा राज कुंद्रा ने एक ट्वीट शेयर किया, जिसने इंटरनेट पर सभी को चौंकाया। ट्वीट में राज ने लिखा, “हम अलग हो गए हैं। आप से अनुरोध है कि हमें इस मुश्किल फेज में थोड़ा समय दें।” इसके साथ राज ने टूटे दिल और हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी बनाई।

ये भी पढ़े:Delhi Meerut RRTS Corridor: PM मोदी ने नमो भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, कुछ ही देर में जनसभा को करेंगे संबोधित

पोर्नोग्राफी मामले में जेल गए थे राज कुंद्रा..

राज कुंद्रा को जुलाई 2021 में एक कथित पोर्नोग्राफी से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया और मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद कर दिया गया। यह साल के सबसे बड़े विवादों में से एक था। लगभग दो महीने बिताने के बाद, उसी साल सितंबर में वह जेल से बाहर आ गए, क्योंकि उन्हें मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने जमानत दे दी। राज ने हमेशा कहा है कि उन्हें इस मामले में फंसाया गया है। कहा जा रहा है कि वह अपनी फिल्म के जरिए अपनी कहानी का पक्ष बताएंगे। UT69 3 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here