Delhi Meerut RRTS Corridor: PM मोदी ने नमो भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बोले- हमारे यहां नवरात्र में शुभ कार्य करने की परंपरा

0
199

न्यूज़लिंक हिंदी। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की पहली हाईस्पीड ट्रेन नमो भारत को शुक्रवार को हरी झंडी दिखा दी। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी इस दौरान उनके साथ में मौजूद थे। नमो भारत रैपिडएक्स ट्रेन के उद्घाटन के बाद भारत हाईटेक परिवहन के क्षेत्र में एक कदम और आगे बढ़ गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरआरटीएस कॉरिडोर के पहले भाग साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन कर दिया है।
पीएम मोदी ने वसुंधरा सेक्टर-8 स्थित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहली नमो भारत ट्रेन राष्ट्र को समर्पित है, यहाँ चार साल पहले आधार शिला रखी थी।

PM मोदी ने कहा की हमारे यहां नवरात्र में शुभ कार्य करने की परंपरा है। नमो भारत ट्रेन में ज्यादातर स्टाफ महिला हैं। मोदी ने कहा की डेढ़ साल बाद मेरठ तक काम पूरा होगा, तब भी आपकी सेवा में मैं ही रहूंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here