आखिर क्या है ये Moye Moye? क्यों इसके पीछे सोशल मीडिया पर पागल हैं लोग?

कुछ समय पहले जहां पहले ‘ SO BEAUTIFUL SO ELEGANT’ छाया हुआ था वही अब ‘MOYE MOYE’ धुम मचा रहा हैं। सोशल मीडिया पर हर कोई इस ट्रेड के पागलपन में मगन हैं।

0
309

न्यूजलिंक हिंदी। इस बात से बिल्कुल इनकार नहीं किया जा सकता कि सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ नया देखा जाता हैं। अक्सर यहां तरह-तरह के गाने और डांस वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिसके बाद वो एक ट्रेंड ही बन जाते हैं और फिर उसपर वीडियोज बनाने का सिलसिला ही शुरू हो जाता है। कुछ समय पहले जहां पहले ‘ SO BEAUTIFUL SO ELEGANT’ छाया हुआ था वही अब ‘MOYE MOYE’ धुम मचा रहा हैं। सोशल मीडिया पर हर कोई इस ट्रेड के पागलपन में मगन हैं। अगर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टीव रहते हैं तो इस नए ट्रेंड को बखूबी जानते होंगे। हर कोई इसपर रील बनाने में लगा हुआ है, पर क्या आप जानते हैं कि आखिर ये ‘मोये मोये’ है क्या, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है?

दरअसल, यह एक सर्बियाई गीत है। असल में ये गीत ‘मोये मोरे’ (Moye More) है, लेकिन भारत में इसका उच्चारण ‘मोये मोये’ किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, इस गाने का क्रेज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक से शुरू हुआ था और फिर कुछ ही दिनों में यह अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स जैसे कि इंस्टाग्राम, फेसबुक, ट्विटर औ यूट्यूब पर भी फैल गया। इस गाने ने वैश्विक रूप से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है।

ये भी पढ़े : UP Jobs: यूपी में अब बिना नेट और पीएचडी के बन सकेंगे प्रोफेसर, बस होनी चाहिए ये योग्यता, देखें जानकारी

क्या है गाने का मतलब?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सर्बिया में ‘मोर’ का मतलब ‘दुःस्वप्न’ यानी बुरा सपना होता है। यह गीत अधूरी आकांक्षाओं की पीड़ा, निराशा के बीच एक उज्जवल भविष्य के लिए लगातार संघर्ष और बार-बार आने वाले बुरे सपनों से जूझने, अवसाद को सहन करने और अलग-थलग महसूस करने की कहानी को दर्शाता है। हालांकि इस गाने का मतलब भले ही लोगों को न पता हो, लेकिन यह सोशल मीडिया पर सनसनी जरूर बन गया है।

मोये मोये नहीं मोये मोर हैं असली गाना
बता दें की ऑफिसियली डेज़नम के नाम से जाना जाने वाला यह गाना मोये मोये की तरह लग सकता है लेकिन इसे मोये मोर कहा जाता है। सर्बियाई सिंगर का गाया हुआ से गाना अब कर 58 मिलियन से भी ज्यादा बार बजाया जा चुका हैं। और इस गाने की एक मिलियन से ज्यादा रील्स इंस्टाग्राम पर साझा की गई हैं।

ये भी पढ़े : Kanpur BJP Leader Died: पति-पत्नी और वो के बीच फंसी मौत की गुत्थी, फूंक-फूंक पुलिस रख रही कदम, मिले कई अहम सुराग

मोये मोये ट्रेंड क्या है?
सर्बियाई में मोर का मतलब ‘डरवाने सपने’ होता है। गाने का वीडियों डायनम बर्फ से ढके बंदूकें थामे लोगों के साथ होता है। इसके बाद वीडियो तेया डोरा पर शिफ्ट हो जाता है। देसी लोग मोये मोये ट्रेंड में अपना ट्विस्ट जोड़ रहे हैं, जिसने सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ ला दी हैं। ये मोये मोये ट्रेड दिल्ली पुलिस से लेकर बॉलीवुड हस्तियों तक, हर कोई फॉलो कर रहा हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here