Kanpur BJP Leader Died: पति-पत्नी और वो के बीच फंसी मौत की गुत्थी, फूंक-फूंक पुलिस रख रही कदम, मिले कई अहम सुराग

गोविंद नगर निवासी भाजपा नेता की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह तीन बजे उनका शव बिस्तर पर पड़ा मिला। शव के पास सल्फास की गोलियां पड़ी हुई थी, बगल में हेमलट रखा था जिस पर खून लगा हुआ था।

0
282

न्यूजलिंक हिंदी, कानपुर। गोविंद नगर निवासी भाजपा नेता की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह तीन बजे उनका शव बिस्तर पर पड़ा मिला। शव के पास सल्फास की गोलियां पड़ी हुई थी, बगल में हेमलट रखा था जिस पर खून लगा हुआ था। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर डीसीपी साउथ, एसीपी बाबूपुरवा व गोविंद नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फोंरेसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन कराया। भाजपा नेता की मौत पर कई भाजपाई मौके पर पहुंचे और हत्या की आशंका जताई।

गोविंद नगर थाना क्षेत्र स्थित पांच ब्लॉक निवासी मुकेश नारंग भारतीय जनता पार्टी में जूही मंडल के बूथ अध्यक्ष थे। मुकेश ने दो साल पहले प्रयागराज में रहने वाले दिव्या से दूसरी शादी की थी। मुकेश की पहली पत्नी दादा नगर निवासी बबिता से तलाक हो गया था। मुकेश के घर के सामने ही उनकी बड़ी बहन वंदना का परिवार रहता है। मुकेश की पत्नी दिव्या ने बताया कि बीती शुक्रवार रात 11 बजे मुकेश ने उनके कुछ दोस्तों के घर आने की बात कह कर उनको बहन वंदना के घर भेज दिया। वंदना का घर मुकेश के घर के सामने ही है।

ये भी पढ़े : Mirzapur Accident : यूपी में भयानक सड़क हादसा, शादी से लौट रहे कार सवार 4 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर

बताया कि वह वंदना के घर चली गई, जहां पर उनकी नवविवाहिता बेटी कशिश आई हुई थी। खाना खाने के बाद वह वहीं सो गई। देर रात लगभग तीन बजे उनकी नींद खुली तो वह भांजे गौरव के साथ घर आई। दिव्या और गौरव घर आए तो देखा कि मुकेश का शव बेड पर पड़ा था। मुकेश के परिजनों ने गोविंद नगर पुलिस को मामले की जानकारी दी। डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार, एसीपी बाबूपुरवा अमरनाथ व गोविंद नगर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने जांच की तो शव से कुछ दूरी पर सल्फास की गोलियां पड़ी मिली। घटनास्थल के पास रखे हेलमेट में खून लगा हुआ था। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन करा शव को पोस्टमार्टम भिजवाया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित कर लिया गया। बूथ अध्यक्ष की मौत की जानकारी पर भाजपा जिला महामंत्री सुनील नारंग व अजीत छाबड़ा, विकास दुबे मौके पर पहुंचे।

अजीत छाबड़ा ने बताया कि देर रात उन्होंने मुकेश के आवाज सुनी थी, कुछ देर बाद तेज आवाज में टीवी की आवाज सुनी, आशंका न होने पर वह सो गए। भाजपा नेताओं ने बूथ अध्यक्ष की हत्या की आशंका जताई। एसीपी अमरनाथ ने बताया कि शनिवार सुबह घटना की जानकारी मिली। पुलिस कर्मी पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मुकेश अपने बिस्तर पर पड़े हुए थे, और कुछ ही दूरी पर सल्फास की शीशी पड़ी हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है, छानबीन की जा रही है।

मृतक का मोबाइल किया फार्मेट, जब्त किए गए मोबाइल
मुकेश की बहन वंदना ने बताया कि दिव्या ने जब उनको मोबाइल फोन दिया तो मुकेश का मोबाइल पूरी तरह से फार्मेट कर दिया गया था, जिसके बाद पुलिस को शंका हुई। पुलिस ने खून लगे हेलमेट के बारे में पूछा तो बताया गया कि भांजे गौरव ने धोखे से हेलमेट को धो दिया है। इसके बाद पुलिस ने मुकेश व दिव्या का मोबाइल, हेलमेट जब्त किया। एसीपी बाबूपुरवा ने मोबाइल की मांग की तो पता चला कि वह अंतिम संस्कार में शामिल होने गया है।

पत्नी की कई लोगों से थी बातचीत, वाट्सएप चैट वायरल
मुकेश की पत्नी दिव्या के कई अन्य युवकों से भी संबंध थे। जिनका खुलासा उसकी मौत के बाद हुआ। शनिवार देर शाम जिला महामंत्री सुनील नारंग एसीपी बाबूपुरवा से मिलने पहुंचे। सुनील नारंग ने एसीपी बाबूपुरवा को दिव्या के दूसरे युवको से बातचीत व वीडियो कॉलिंग के वाट्सएप स्क्रीन शॉट दिए। इसके साथ ही कुछ अश्लील वीडियो भी मिले है। भाजपा नेता ने बताया कि मुकेश को पत्नी पर शक था, जिस कारण उसके स्क्रीन शॉट मुकेश ने अपने दोस्त को दिए थे। मुकेश की मौत के बाद उसके दोस्त ने यह स्क्रीन शॉट भाजपा नेता के साथ पुलिस को सौंपे। एसीपी बाबूपुरवा ने बताया कि जांच में वाट्सएप चैट को शामिल किया जाएगा।

ये भी पढ़े : Kanpur News: रामा यूनिवर्सिटी में MBBS छात्र की हत्या, खून से लथपथ मिला शव

वंदना के घर कम आती जाती थी दिव्या
एकता ने बताया कि आमने-सामने घर होने के बावजूद दिव्या वंदना के घर दो साल में एक-दो बार ही गई थी। शुक्रवार देर रात अचानक दिव्या वंदना पहुंचने पर पूछा तो बताया कि मुकेश ने दोस्तों के आने की बात कह कर भेजा है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो पाया कि एक तरफ की गली में तीन सीसीटीवी कैमरे लगे है, लेकिन उनमें कोई भी आता जाता नहीं दिखा। वहीं दूसरी गली में कोई भी सीसीटीवी कैमरा नहीं मिला है। पुलिस को शक है कि घर में आने वाले पूरी तरह से हर चीज से वाकिफ है, जिस कारण वह सीसीटीवी कैमरे वाले रास्ते से नहीं आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here