लॉरेंस बिश्नोई की धमकी के बाद Salman Khan की सुरक्षा और भी सख्त, मुंबई पुलिस ने उठाए ये कदम

सलमान खान इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से चर्चा मे हैं। उनकी हालिया रिलीज टाइगर 3 ने बॉक्स ऑफिस में अच्छी कमाई की है। इसके साथ ही उनकी अपकमिंग द बुल के लिए भी चर्चा में हैं।

0
371

न्यूज़लिंक हिंदी। सलमान खान इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से चर्चा मे हैं। उनकी हालिया रिलीज टाइगर 3 ने बॉक्स ऑफिस में अच्छी कमाई की है। इसके साथ ही उनकी अपकमिंग द बुल के लिए भी चर्चा में हैं। अब उनकी पर्सनल लाइफ से भी जुड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, पिछले दिनों पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा स्थित घर पर फायरिंग की गई। इसमें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने का कहा कि तू सलमान खान को बहुत भाई भाई कहता है। तू अब रडार पर है। इसी को देखते हुए मुंबई पुलिस ने अब एक बार फिर सलमान खान की सिक्योरिटी की समीक्षा की है।

फेसबुक पोस्ट में सलमान खान को दी गई धमकी
रविवार को बिश्नोई ने एक फेसबुक पोस्ट में गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा स्थित आवास के बाहर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक अकाउंट का ओरिजन भारत के बाहर का था। फेसबुक पोस्ट में लिखा गया था,” तुम सलमान खान को भाई मानते हो, लेकिन अब समय आ गया है कि आपका ‘भाई’ आए और आपको बचाए। ये मैसेज सलमान खान के लिए भी है – इस भ्रम में न रहें कि दाऊद बचाएगा तुम्हे, तुम्हे कोई नहीं बचा सकता।”

ये भी पढ़े : Uttarakhand: सिलक्यारा सुरंग से मजदूरों के बाहर निकलते ही जश्न में डूबे लोग, जमकर की नारेबाजी

‘मौत के लिए वीजा नहीं लगता’
पोस्ट में आगे लिखा है, ‘सिद्धू मूस वाला की मौत पर आपकी नाटकीय प्रतिक्रिया किसी का ध्यान नहीं गई। हम सभी जानते हैं कि वह किस तरह का व्यक्ति था और उसके आपराधिक संबंध कैसे थे… आप अब हमारे रडार पर आ गए हैं। इसे एक ट्रेलर समझें, पूरी फिल्म होगी जल्द ही रिहा किया जाएगा। आप जिस भी देश में जाना चाहें भाग जाएं, लेकिन याद रखें, मौत के लिए वीजा की जरूरत नहीं होती। यह बिन बुलाए आती है।’

सूत्रों के मुताबिक इस फेसबुक अकाउंट को कोई देश के बाहर से हैंडल कर रहा है। धमकी के बारे में पता चलते ही मुंबई पुलिस ने तुरंत सलमान खान की सुरक्षा व्यवस्था का रिव्यू शुरू कर दिया। सलमान को भी तुरंत फेसबुक पोस्ट से उत्पन्न संभावित खतरे के बारे में सूचित किया गया। सोर्स का पता लगाने के प्रयास में, कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने खाताधारक और संबंधित आईपी पते के बारे में विवरण के लिए फेसबुक से संपर्क किया है।

ये भी पढ़े : Uttar Pradesh न्यूज़: महायज्ञ में शामिल हुईं सपा विधायक सैयदा खातून तो कराया गया मंदिर का शुद्धिकरण

मार्च में भी सलमान खान को मिली थी धमकी
बता दें कि इससे पहले मार्च में सलमान को बिश्नोई गैंग के सदस्य द्वारा भेजा गया धमकी भरा मेल मिला था। इसे लेकर मुंबई पुलिस ने सलमान के घर के बाहर उनकी सुरक्षा बढ़ा दी थी और मामला भी दर्ज किया थी। वहीं बिश्नोई फिलहाल राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा जांच किए गए ड्रग्स तस्करी मामले में सलाखों के पीछे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here