ड्रैगन संग डील के बाद राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू का ऐलान, ‘मालदीव में नहीं रहेगा कोई भारतीय सैनिक, सिविल ड्रेस में भी नहीं’

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने कहा कि देश में 10 मई के बाद एक भी भारतीय सैन्य कर्मी मौजूद नहीं रहेगा, यहां तक की सादे कपड़ों में भी नहीं। मंगलवार (5 मार्च) को एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

0
283

न्यूज़लिंक हिंदी। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने कहा कि देश में 10 मई के बाद एक भी भारतीय सैन्य कर्मी मौजूद नहीं रहेगा, यहां तक की सादे कपड़ों में भी नहीं। मंगलवार (5 मार्च) को एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। मुइज्जू का यह बयान ऐसे समय में आया है जब करीब एक हफ्ते पहले भारत की टेक्नीकल टीम मालदीव पहुंची थी। यह टीम हेलीकॉप्टर का संचालन करने वाले सैन्यकर्मियों की जगह लेने पहुंची थी। मुइज्जू ने मालदीव से भारतीय सैन्यकर्मियों के पहले समूह की वापसी के लिए 10 मार्च की समयसीमा तय की थी।

ये भी पढ़े :  Shahjahanpur: FIR ना लिखने से था परेशान, एसपी ऑफिस में युवक ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

एक समाचार पोर्टल ‘एडीशन डॉट एमवी’ ने बताया कि उन्होंने बा द्वीप के इधाफुशी आवासीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय सैनिकों को देश से बाहर निकालने में उनकी सरकार की सफलता के कारण झूठी अफवाहें फैला रहे लोग स्थिति को तोड़-मरोड़कर पेश कर रहे हैं। पोर्टल ने चीन समर्थक माने जाने वाले मुइज्जू के हवाले से कहा, ‘‘यह कहना कि ये लोग (भारतीय सेना) देश छोड़कर जा नहीं रहे हैं, वे सादे कपड़े पहनकर अपनी वर्दी बदलने के बाद वापस लौट रहे हैं। हमें ऐसे विचार नहीं लाने चाहिए जो हमारे दिलों में संदेह पैदा करें और झूठ फैलाएं।’’

ये भी पढ़े : PM मोदी पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले – मोदी जी चाहते हैं कि आप मोबाइल देखो, जय श्री राम बोलो और भूखे मर जाओ

उन्होंने कहा, ‘‘10 मई के बाद देश में कोई भारतीय सैनिक मौजूद नहीं रहेगा। न ही वर्दी में और न ही सादे कपड़ों में। भारतीय सेना किसी भी तरह के कपड़ों में इस देश में नहीं रहेगी। मैं विश्वास के साथ यह कहता हूं।’’ उन्होंने यह बयान ऐसे दिन दिया है जब उनके देश ने निशुल्क सैन्य सहायता हासिल करने के लिए चीन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here