Shahjahanpur: FIR ना लिखने से था परेशान, एसपी ऑफिस में युवक ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार को एक युवक ने एसपी ऑफिस पहुंचकर खुद को आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

0
485

न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार को एक युवक ने एसपी ऑफिस पहुंचकर खुद को आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिसिया कार्रवाई से परेशान होकर युवक ने आत्मघाती कदम उठाया।

 

दरअसल, एसपी दफ्तर के गेट पर ताहिर अली जब खुद को आग लगा रहा था, तभी कुछ लोग उसका वीडियो बना रहे थे। किसी ने उसे रोकने का प्रयास किया। जब वह पूरी तरह आग की लपटों से घिर गया, तो भागता हुआ एसपी दफ्तर पहुंचा। लपटों से घिरे युवक को देखकर अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसे ताहिर को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

ये भी पढ़े : PM मोदी पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले – मोदी जी चाहते हैं कि आप मोबाइल देखो, जय श्री राम बोलो और भूखे मर जाओ

ये था मामला
जानकारी के मुताबिक एक युवक ने ताहिर अली की दो पिकअप गाड़ियां किराये पर ली थीं। कुछ समय बाद उसने किराया देने से मना कर दिया था। मामला पुलिस तक गया तो पुलिस ने गाड़ी को चौकी में खड़ा करवा दिया था। अब उसकी गाड़ी पुलिस चौकी से गायब हो गई।

ये भी पढ़े : UP Cabinet: योगी सरकार का यूपी के लोगों को बड़ा तोहफा! यूपी में लागू होगी ग्रीन हाइड्रोजन नीति, कैबिनेट ने दी मंजूरी

ताहिर अली अपनी गाड़ी का पता लगाने के लिए चक्कर काट रहे थे। आरोप है कि पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही थी। इससे आहत होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। ताहिर को गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि तीन लोगों के उकसाने पर ताहिर अली ने खुद को आग लगाई है। जानकारी होते ही स्टाफ ने तुरंत आग को बुझाया। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। इसके पीछे क्या कारण रहे हैं, इसकी जांच कराई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here