Agra: पेट्रोल पंप के पास मिला बम, खुफिया एजेंसियां जांच में जुटीं

बम निरोधक दस्ता और खुफिया एजेंसियां यहां पहुंचकर जांच कर रही हैं। पुलिस ने 100 फुटा रोड का रास्ता रोक दिया। बताया गया है कि मार्बल के पाट में ये बम बनाया गया है।

0
280

न्यूज़लिंक हिंदी, आगरा। वायु विहार कॉलोनी जगदीशपुरा में पेट्रोल पंप के पास बम मिला है। बम निरोधक दस्ता और खुफिया एजेंसियां यहां पहुंचकर जांच कर रही हैं। पुलिस ने 100 फुटा रोड का रास्ता रोक दिया। बताया गया है कि मार्बल के पाट में ये बम बनाया गया है।

मार्बल पाट में विस्फोटक होने की आशंका है। वहीं आईबी, एटीएस और एलआईयू टीम पहुंचीं हैं। यहां आसपास मार्बल क्रॉफ्ट का काम होता है, छोटे छोटे कारखाने हैं। वहीं पास में पेट्रोल पंप भी है।

पुलिस के अनुसार, बम बहुत कम मारक क्षमता का था। वहीं एटीएस और आईबी की टीम मामले की जांच में लगी हैं।

ये भी पढ़ें : Bangalore: दुकानदार ने बजाया धार्मिक गीत दूसरे समुदाय ने की पिटाई, प्रदर्शनकारियों ने किया विरोध, जानें पूरा मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here