Andhra Pradesh : कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष वाईएस शर्मिला ने कहा, मुझे हाउस अरेस्ट किया गया, जानिए पूरा मामला

0
106

आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष वाईएस शर्मिला ने ये आरोप लगाया है कि उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया है।

साथ ही वाईएस शर्मिला ने एक्स पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू से सवाल करते हुए एक पोस्ट भी किया है।

और उन्होंने आगे लिखा, “मुझे विजयवाड़ा में अपने विला में नज़रबंद क्यों किया गया है? किस कारण से? आंध्र प्रदेश के लोगों को जरूर बताएं। “

और उन्होंने सवाल किया, “क्या प्रदेश कांग्रेस कमिटी के ऑफ़िस जाना भी अब अपराध है? आप हमारे संवैधानिक अधिकारों को कम करने की कोशिश क्यों कर रहे हैं? आपकी सरकार किससे डरती है?”

साथ ही वाईएस शर्मिला आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी की बेटी हैं। और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी उनके भाई भी हैं।

और साथ ही शर्मिला पिछले साल कांग्रेस में शामिल हुई थीं और उन्होंने अपनी पार्टी वाईएसआर तेलंगाना पार्टी का कांग्रेस में विलय भी कर दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here