Arabian Sea: अरब सागर में सोमालिया के लुटेरों ने ईरानी जहाज किया हाईजैक, भारत ने युद्धपोत को लगाया रेस्क्यू में

अफसरों ने बताया कि ईरान के इस जहाज का नाम एमवी इमान है और इसमें 17 क्रू सदस्य सवार थे। भारतीय युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने इसमें सवार लोगों को बचाने का अभियान शुरू किया। देखते ही देखते युद्धपोत में मौजूद ध्रुव चॉपर्स ने ईरानी जहाज को घेर लिया और इसे चेतावनी जारी कीं।

0
203

न्यूज़लिंक हिंदी। एक बार फिर अरब सागर में समुद्री लुटेरों ने एक जहाज को निशाना बनाया। भारतीय अधिकारियों के मुताबिक, कोच्चि से पश्चिम में करीब 700 नॉटिकल मील की दूरी पर ईरान के एक मछली पकड़ने वाले जहाज को सोमालियाई लुटेरों ने हाईजैक कर लिया है। हालांकि, इस घटना के बाद भारतीय नौसेना ने अपने युद्धपोत को जहाज के रेस्क्यू में लगाया और इसे लुटेरों के कब्जे से छुड़ा लिया।

ध्रुव चॉपर्स ने ईरानी जहाज को घेर लिया
अफसरों ने बताया कि ईरान के इस जहाज का नाम एमवी इमान है और इसमें 17 क्रू सदस्य सवार थे। भारतीय युद्धपोत आईएनएस सुमित्रा ने इसमें सवार लोगों को बचाने का अभियान शुरू किया। देखते ही देखते युद्धपोत में मौजूद ध्रुव चॉपर्स ने ईरानी जहाज को घेर लिया और इसे चेतावनी जारी कीं। इसके बाद सोमालियाई लुटेरों को हथियार फेंकने और सोमालिया की तरफ जाने को कहा गया। इसके बाद नौसेना ने जहाज में सवार सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया।

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता विवेक मधवाल ने कहा कि भारत का युद्धपोत सोमालिया के पूर्वी तट और अदन खाड़ी में एंटी-पाइरेसी मिशन में शामिल था। इसे ईरानी जहाज की तरफ से हाईजैकिंग का सिग्नल मिला। इसमें कहा गया कि जहाज पर लुटेरों ने कब्जा कर लिया है और क्रू को बंधक बना लिया गया है।

नौसेना के प्रवक्ता ने कहा कि आईएनएस सुमित्रा ने तय एसओपी के तहत लुटेरों को रोका और क्रू को सही-सलामत बचा लिया। इसके बाद जहाज को मुक्त कराया गया और अपने गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

ये भी पढ़ें : Rajasthan: IIT JEE की तैयारी कर रही छात्रा ने की खुदकुशी, कमरे से सुसाइड नोट भी मिला जिसमे लिखा है- मम्मी-पापा I Am Sorry…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here