न्यूज़लिंक हिंदी, राजस्थान। कोटा में आईआईटी जेईई की तैयारी कर रही एक और छात्रा ने खुदकुशी कर ली है। बता दे कि जिस छात्रा ने अपनी जान दी है, उसका 30 जनवरी यानी कल ही जेईई मेन का एग्जाम था। छात्रा के कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने एग्जाम के दबाव का जिक्र किया है।

छात्रा ने जान देने से पहले नोट में लिखा कि ‘मम्मी-पापा मैं जेईई नहीं कर सकती, इसलिए सुसाइड कर रही हूं, मैं सबसे खराब बेटी हूं, सॉरी मम्मी पापा यही आखिरी विकल्प है।
बता दें कि अभी कुछ दिन पहले भी शिक्षा की नगरी कहे जाने वाले कोटा में नीट की तैयारी कर रहे एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। छात्र की उम्र 17 से 18 साल थी।
ये भी पढ़ें : Uttarakhand: आगामी विधानसभा सत्र में विधेयक लाकर प्रदेश में करेंगे लागू- सीएम धामी का बड़ा बयान

