Argentina : बाढ़ ने मचाई तबाही, जानिए कितनी गईं जानें

0
63

अर्जेंटीना में बाढ़ ने मचाई तबाही, मूसलाधार बारिश और बाढ़ से भारी तबाही मची हुई है। और इस तबाही से बाहिया ब्लैंका शहर में 10 लोगों की मौत हो गई है, वहीं आपदा में फंसे हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित रूप से बचाया भी गया है।

और इस दौरान बारिश और बाढ़ से लोगों के घरों और अस्पतालों में पानी भी घुस गया। और सड़कें पूरी तरह से बर्बाद हो गईं। और इसकी वजह से पॉवर कट करना पड़ा है, जिससे लोगों की मुसीबतें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं।

ये भी जान लें कि 8 घंटे की मूसलाधार बारिश की वजह से साढ़े तीन लाख की आबादी वाले बाहिया ब्लैंका शहर के लोगों को पानी के बीच में रहना भी पड़ा है। शहर के बिगड़े हालात को देखते हुए आपदा प्रबंधन के लोगों ने मुसीबत में फंसे लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थानों पर भी पहुंचाया गया है।

और इस दौरान बारिश में डूबे शहर के जोस पेन्ना इंटेंसिव केअर अस्पताल से लोगों को सुरक्षित भी निकाला गया है। इसके लिए सेना की मदद ली गई। अस्पताल में फंसे बच्चों को भी सुरक्षित रूप से बचाया गया।

और फिर बाढ़ और बारिश के दौरान राजधानी ब्यूनेस आयर्स से 600 किमी दूर स्थित बाहिया ब्लैंका शहर से जिंदगी बचाने की जद्दोजहद कर रहे 1300 से अधिक लोगों को सुरक्षित रूप से निकाल भी लिया गया है।

और इसके साथ ही इस शहर को आपदा से उबरने के लिए अंर्जेंटीना सरकार ने तत्काल 9 मिलियन डॉलर से अधिक की रकम भी मुहैया कराई है।

और फिर बारिश को लेकर ब्यूनेस आयर्स प्रांत के सिक्यूरिटी मिनिस्टर जेवियर अलांसो ने बताया कि बाहिया ब्लैंका शहर में कुछ ही घंटों में 1500 मिमी बारिश रिकॉर्ड भी दर्ज़ की गई। और इतनी बारिश अमूमन वहां साल भर में होती है।

इसके साथ ही मिनिस्टर अलांसो ने बताया कि बाहिया ब्लैंका शहर शहर ने साल 1930 में भयंकर बारिश का सामना भी किया था। और उस समय कुछ ही घंटों में 175 मिमी बारिश भी हुई थी। और जबकि अबकी बार कुछ ही घंटों में 400 मिमी की बारिश हुई है, तो लगभग तिगुनी ही हुई है।

और फिर इस तबाही से बाहिया ब्लैंका के लोगों को बचाने के लिए राज्य सरकार ने हेलिकॉप्टर और एंबुलेंस की व्यवस्था भी करवाई है। और सरकार पूरी मुस्तैदी से लोगों के खाने-पीने और जरूरत के सामान मुहैया भी करा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए हवा भरी नावें भी चलाई जा रही हैं। और कोस्टगार्ड को लगाया भी गया है।

बारिश और बाढ़ का कहर झेल रहे लोगों का कहना है कि मूसलाधार बारिश से लोगों के घरों में पानी घुसने लगा और देखते ही देखते एक से डेढ़ मीटर तक पानी भी भर गया। और इन हालातों में शहर में आपदा का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।

बारिश और बाढ़ की वजह से पानी में डूबे शहर के मुख्य जोस पेन्ना इंटेंसिव केअर अस्पताल से मरीजों, तीमारदारों और स्टॉफ को सुरक्षित रूप से निकाला गया है। और इसको लेकर सोशल मीडिया में तस्वीरें भी शेयर की जा रही हैं। और इन तस्वीरों में अस्पताल से बच्चों को बचाकर ले जाते हुए देखा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here