मथुरा: जानिए क्यों दुल्हनों के चेहरे पर पोता कीचड़ दबंगों ने, फिर पुलिस सिक्योरिटी में हुआ दलित बेटियों का विवाह

0
184

जानिए क्यों दुल्हनों के चेहरे पर पोता कीचड़ दबंगों ने, उत्तर प्रदेश के मथुरा में लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार की देर रात दो दलित बेटियों के घर बारात लौटी।

इससे पहले दोनों बेटियों की शादी 21 फरवरी को तय हुई थी, लेकिन गांव के ही दबंगों की बदमाशी और मारपीट के बाद बराता बिना दुल्हन लिया ही लौट गई थी।

और फिर इस घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार बहुत डरा और सहमा हुआ था। और उन्होंने इस संबंध में पुलिस में भी शिकायत भी दर्ज कराई थी। और इसके साथ ही साथ ही यह मामला सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

इसके साथ ही मथुरा के रिफाइनरी थाने के तहत आने वाले करनावल गांव की दो दलित लड़कियों की शादी 21 फरवरी को टूट गई थी। गांव के कुछ दबंगों ने दोनों दुल्हन और बारातियों के साथ मारपीट की थी।

और इस दौरान दबंगों ने दुल्हनों के चेहरों पर मिट्टी भी पोत दी थी। और एक लंब इंतजार के बाद दोनों बेटियां की शादी शुक्रवार की देर रात संपन्न हुई।

और शादी टूट जाने के बाद से ही परिवार और दुल्हनों के चेहरे में मायूसी छा गई थी, लेकिन बैंड बाजों और मेहमान के आगमन से यह मायूसी शुक्रवार को छूमंतर हो गई।

ये भी बता दें कि दलित बेटियों की शादी शादी समारोह में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण और बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पूनिया भी शामिल हुए।

और उन्होंने बतौर कन्यादान बेटियों को एक लाख रुपये दिए. वहीं राज्यमंत्री ने बेटियों को आशीर्वाद भी दिया, इसके अलावा आजाद समाज पार्टी के प्रदेश सचिव आलोक यादव भी समारोह में शामिल पहुंचे थे।

जिन्होंने 21 हजार का कन्यादान किया करनावल की दलित बेटियों की बारात 21 फरवरी लौट गई थी । गांव के ही दबंगों ने बारात के साथ-साथ दुल्हनों से भी मारपीट की थी ।

इस वजह से बिना दुल्हनों के ही बारात से वापस लौट गई थी और उनकी शादी टूट गई थी, जो अब शुक्रवार को संपन्न हुई है। और सदर बाजार थाना क्षेत्र के माधोपुर से दो सगे भाई बरात लेकर आए थे।

इसके साथ ही शादी समारोह के दौरान राज्य मंत्री असीम अरुण ने पंडाल में रखी बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। और साथ ही पीड़ित परिवार से उनका हाल जाना।

इसके अतिरिक्त इस पर राज्य मंत्री ने परिवार को आश्वासन दिया कहा कि मांगों को पूरा किया जाएगा।

रिफाइनरी थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया है कि करनावल गांव में शादी के दौरान तीन थानों का फोर्स भी तैनात की गई थी। और उन्होंने बताया कि इसमें फरह, रिफाइनरी और हाईवे थाने के पुलिसकर्मी शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here