न्यूज़लिंक हिंदी। यौन दुष्कर्म मामले में 11 साल से जेल में बंद आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। शीर्ष न्यायालय ने स्वास्थ्य आधार पर दुष्कर्म मामले में सजा निलंबित करने की आसाराम बापू की याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया है।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि निचली अदालत से मिली उम्रकैद की सजा के खिलाफ आसाराम की याचिका पर राजस्थान हाई कोर्ट तेजी से सुनवाई करे। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि असाराम चाहे तो इलाज की मांग के लिए हाई कोर्ट में आवेदन दे।
आपको बता दे कि ये पहली दफा नहीं है जब आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है, इससे पहले सितंबर 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम को जमानत देने से इनकार कर दिया था। राजस्थान हाई कोर्ट ने आसाराम को 2022 में जमानत देने से इनकार कर दिया था।
ये भी पढ़ें :Delhi: आप पार्षद पर किशोरी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, घर का घेराव कर, लोगो ने जमकर की नारेबाजी

