न्यूज़लिंक हिंदी, दिल्ली। रंजीत नगर से आम आदमी पार्टी के पार्षद अंकुश नारंग पर किशोरी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। वहीं, पुलिस ने पार्षद व उनके सहयोगियों पर छेड़छाड़, अभद्रता व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया। बता दे कि घटना के विरोध में नागरिकों ने पार्षद के घर का घेराव कर जमकर नारेबाजी की।
पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन के अनुसार, 25 फरवरी की शाम किशोरी पार्क में भाई के इंतजार में खड़ी थी। इस बीच, पार्षद अंकुश, सहयोगी सोनिया व अन्य लोगाें ने अभद्रता और छेड़छाड़ की। पार्षद अंकुश ने आरोप बेबुनियाद व राजनीति से प्रेरित बताया है।
ये भी पढ़ें : Israel Hamas War: इजरायल ने फलस्तीनियों पर किया हमला, 104 की मौत, 80 घायल, बढ़ सकते है आकंड़े
