असम सरकार ‘लैंड जिहाद’ और ‘लव जिहाद’ को रोकने के लिए उठाने जा रही कड़ा कदम,जानिए पूरा मामला

0
142

न्यूज़लिंक हिंदी। सरकार ‘लैंड जिहाद’ और ‘लव जिहाद’ को रोकने के लिए एक कड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कि असम सरकार लैंड जिहाद और लव जिहाद को रोकने के लिए दो कानून ला रही है।

अगर कोई मुसलमान किसी हिंदू की संपत्ति खरीदना चाहता है या कोई हिंदू किसी मुसलमान की संपत्ति खरीदना चाहता है, तो उसे सरकार की अनुमति लेनी होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि असम में लव जिहाद करने वालों को आजीवन कारावास की सजा भी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को गुवाहाटी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि उनकी सरकार ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून बनाएगी। इसमें दोषी को सजा के तौर पर ‘आजीवन कारावास’ का प्रावधान भी होगा।

उन्होंने कहा कि हमने चुनाव के दौरान ‘लव जिहाद’ के बारे में कई बात की थी। जल्द ही हम एक कानून लाएंगे, इसमें ऐसे मामलों में आजीवन कारावास की सजा दी जाएगी। सरमा ने कहा कि जल्द ही एक नई अधिवास नीति पेश की जाएगी। इसके तहत केवल असम में जन्मे लोग ही राज्य में सरकारी नौकरियों के लिए पात्र होंगे।

असम सरकार ने अपने चुनाव पूर्व वादे के अनुसार प्रदान की गई एक लाख सरकारी नौकरियों में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी है। सीएम ने कहा कि असम सरकार ने हिंदुओं और मुसलमानों के बीच भूमि सौदों के संबंध में निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार इस तरह के लेनदेन को रोक नहीं सकती, लेकिन इस तरह के सौदों के लिए मुख्यमंत्री की सहमति बहुत ही अनिवार्य होगी।

हिमंत बिस्वा सरमा ने वादा किया था कि उनकी सरकार असम में समान नागरिक संहिता लागू करेगी सीएम ने कहा कि असम सरकार ने हिंदुओं और मुसलमानों के बीच भूमि सौदों के संबंध में निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार इस तरह के लेनदेन को रोक नहीं सकती, लेकिन इस तरह के सौदों के लिए मुख्यमंत्री की सहमति बिल्कुल भी अनिवार्य होगी। हिमंत बिस्वा सरमा ने वादा किया था कि उनकी सरकार असम में समान नागरिक संहिता लागू करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here