Ayodhya: मंगला आरती के साथ दर्शन जारी, पुलिसकर्मियों की ड्यूटी बढ़ी, सरकार ने VIP लोगों से की अपील

राम भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस अधिकारियों व कर्मियों की ड्यूटी में कुछ बदलाव भी किया है। 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के सुरक्षा प्रबंधों में अन्य जोन से भेजे गए राजपत्रित व अराजपत्रित पुलिसकर्मियों की ड्यूटी 25 जनवरी तक बढ़ा दी गई है।

0
412

न्यूज़लिंक हिंदी, अयोध्या। रामलला की प्राण प्रत‍िष्‍ठा के बाद रामनगरी में आस्‍था का सैलाब उमड़ रहा है।बता दे कि प्राण प्रत‍िष्ठा के बाद पहले द‍िन पांच लाख से अधि‍क भक्‍तों ने राम मंद‍िर पहुंचकर प्रभु राम के दर्शन क‍िए। रामभक्तों की इस अप्रत्याशित भीड़ ने शासन को भी चिंता में डाल दिया। बता दे कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी अयोध्‍या पहुचें और उन्होंने हवाई सर्वे कर व्यवस्थाएं देखीं और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था की गई सुन‍िश्‍च‍ित
उत्तर प्रदेश के डीजी प्रशांत कुमार ने बताया, “बेहतर भीड़ प्रबंधन और बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था, ये दो चीजें थीं जो हमने यहां आने के बाद सुनिश्चित की। शासन का निर्देश था कि किसी भी व्यक्ति को कोई असुविधा ना हो… जो भी प्रबंध रातभर में अंतर्विभागीय समन्वय से हमने किया था उसके अच्छे और सुखद परिणाम देखने को मिल रहे हैं… क्योंकि सभी श्रद्धालुओं को अपनी कतारों में लगा दिया जा रहा है और अनवरत दर्शन चल रहे हैं…

ये भी पढ़ें :कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने पर कांग्रेस ने कहा- मोदी सरकार की हताशा और पाखंड को दर्शाता है

पुलिसकर्मियों की ड्यूटी बढ़ी
आपको बता दे कि अयोध्या में राम भक्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस अधिकारियों व कर्मियों की ड्यूटी में कुछ बदलाव भी किया है। 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के सुरक्षा प्रबंधों में अन्य जोन से भेजे गए राजपत्रित व अराजपत्रित पुलिसकर्मियों की ड्यूटी 25 जनवरी तक बढ़ा दी गई है।

मंगला आरती के साथ ही दर्शन जारी
अयोध्या के राम मंदिर में आज भी दर्शन के लिए भक्तों में जबरदस्‍त उत्साह। मंगला आरती के साथ ही दर्शन जारी हैं। मौके पर प्रमुख सचिव संजय प्रसाद, डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार और स्थानीय अधिकारी मौजूद हैं। आज भीड़ को व्यवस्थित करने में प्रशासन सफल रहा है।

ये भी पढ़ें :Kanpur Weather: पांच डिग्री लुढ़का पारा, अगले कुछ दिन तक बना रहेगा शीतलहर का प्रकोप, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

10 द‍िन तक अयोध्‍या न आने की अपील की
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या में श्री रामलला जन्मभूमि मंदिर में दर्शन को लेकर अपडेट ले रहे हैं। यूपी सीएम के निर्देश पर प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार और स्थानीय अधिकारी मंदिर में मौजूद हैं। रामलला के दर्शन सुचारु रूप से हो रहे हैं। साथ ही रामलला के दर्शन के ल‍िए पहुंच रही लोगों की भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने वीआईपी लोगों से 10 द‍िन तक अयोध्‍या न आने की अपील की है।

ये भी पढ़ें :National Girl Child Day 2024: जानिए क्यों मनाते हैं राष्ट्रीय बालिका दिवस, क्या है इसका इतिहास

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here